दो बार शादी रचाई, दोनों पतियों को न भाई, पसंद आया जीजा पर खतरनाक हुआ नतीजा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है।
दो पतियों को छोड़कर एक महिला का दिल अपने जीजा पर आ गया।
दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे।
मगर अब महिला की हत्या कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है।
दो पतियों को छोड़कर महिला अपने जीजा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी और अब उसकी हत्या कर दी गई है।
पुलिस की शक की सुई जीजा पर अटकी है।
महिला के परिजनों ने भी जीजा के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज करवा दी है।
जीजा संग लिव इन रिलेशनशिप ये मामला गाजियाबाद के मोदीनगर का है।
यहां मौजूद जगतपुरी कॉलोनी में 27 वर्षीय राखी नाम की महिला अपने जीजा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी।
राखी एक मॉल में नौकरी करती थी।
राखी की पहले भी दो शादियां हो चुकी थीं।
मगर उसकी दोनों शादी टूट गई और राखी का दिल अपने ताऊ की लड़की के पति पर आ गया।
राखी उसी जीजा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी।
हैरानी की बात तो ये है कि राखी की बहन को भी उनके रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं थी।
भाई को मिली मौत की सूचना राखी के भाई अमित के अनुसार शनिवार की सुबह उसे कहीं से खबर मिली की राखी की हत्या हो गई है।
ऐसे में जब वो भागता हुआ राखी के घर पहुंचा तो देखा कि राखी का शव जमीन पर पड़ा था।
अमित का कहना है कि राखी की गर्दन और हाथ पर कई चोटों के निशान भी मौजूद थे।
एसीपी ज्ञानप्रकाश की मानें तो पहली नजर में ये मामला आत्महत्या का है।
हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता लग सकता है।
भाई ने लगाया आरोप राखी के भाई ने जीजा पर बहन की मौत का आरोप लगाते हुए कहा कि वो पेशे से मैकेनिक है और जल्दी-जल्दी ठिकाने बदलता है।
2021 में राखी की शादी मुरादनगर के एक गांव में हुई थी।
जीजा ने राखी का तलाक करवा दिया।
2022 में परिजनों ने फिर से राखी की शादी गाजियाबाद में ही की।
मगर जीजा की वजह से राखी की दूसरी शादी टूट गई।
राखी मायके में रहने लगी और जीजा ने उसे एक मॉल में नौकरी दिलवा दी।
करीब एक महीने पहले राखी जीजा के साथ लिव-इन में रहने लगी।
जब परिजनों ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई तो ताऊ की लड़की भी इस रिश्ते के पक्ष में खड़ी हो गई।
राखी के भाई का कहना है कि एक हफ्ते पहले राखी ने जान का खतरा जताया था।
पूछताछ में जुटी पुलिस राखी के भाई अमित ने पुलिस में FIR दर्ज करवाई है।
राखी के परिजनों का आरोप है कि जीजा ने ही राखी की हत्या की है और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
हालांकि पुलिस ने मामले से जुड़े कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
हालांकि राखी की मौत की गुत्थी अभी भी राज बनी हुई है।
Article Advertisement
Crime
दो बार शादी रचाई, दोनों पतियों को न भाई, पसंद आया जीजा पर खतरनाक हुआ नतीजा
दो बार शादी रचाई, दोनों पतियों को न भाई, पसंद आया जीजा पर खतरनाक हुआ नतीजा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दो पतियों को छोड़कर एक महिला का दिल अपने जीजा पर आ गया। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। मगर अब महिला की हत्या कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के गाजि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
