अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाईDumka News: बिहार के कैमूर में एंबुलेंस हादसा, जामा के युवक समेत 3 की मौतबिहार में बनी परीक्षा सुधार कमेटी, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार बने अध्यक्षमुख्यमंत्री अपनी जुबान पर कायम हैं तो इस्तीफा दें, जमुई कांड में तेजस्वी का सम्राट को चैलेंजSamastipur News: पीएफसी बिहार ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में झारखंड को हरायाबहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ...बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनकएनीमिया मुक्त बिहार में जहानाबाद दूसरे स्थान परसुपौल : बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ की सुपौल जिला इकाई गठित‘अगर रील नहीं बनाया होता तो क्या पकड़ा जाता’, जमुई कांड पर ये क्या बोले गए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीजमुई कांड पर रंग की सियासत, तेजस्वी ने भगवा से जोड़ा तो बीजेपी लेकर आई हरा गमछा!भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाईDumka News: बिहार के कैमूर में एंबुलेंस हादसा, जामा के युवक समेत 3 की मौतबिहार में बनी परीक्षा सुधार कमेटी, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार बने अध्यक्षमुख्यमंत्री अपनी जुबान पर कायम हैं तो इस्तीफा दें, जमुई कांड में तेजस्वी का सम्राट को चैलेंजSamastipur News: पीएफसी बिहार ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में झारखंड को हरायाबहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ...बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनकएनीमिया मुक्त बिहार में जहानाबाद दूसरे स्थान परसुपौल : बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ की सुपौल जिला इकाई गठित‘अगर रील नहीं बनाया होता तो क्या पकड़ा जाता’, जमुई कांड पर ये क्या बोले गए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीजमुई कांड पर रंग की सियासत, तेजस्वी ने भगवा से जोड़ा तो बीजेपी लेकर आई हरा गमछा!

Article Advertisement

Sports

दीपिका व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर, कोरिया का दबदबा

दीपिका व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर, कोरिया का दबदबा तोक्यो, 23 जुलाई (भाषा) भारत ने तोक्यो ओलंपिक में शुक्रवार को अपने अभियान का आगाज किया जब पदक उम्मीद अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी महिला व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर रही और अब उन्हें मुख्य स्पर्धा के पहले दौर में आसान प्रतिद

दीपिका व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर, कोरिया का दबदबा

Article Advertisement

दीपिका व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर, कोरिया का दबदबा तोक्यो, 23 जुलाई (भाषा) भारत ने तोक्यो ओलंपिक में शुक्रवार को अपने अभियान का आगाज किया जब पदक उम्मीद अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी महिला व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर रही और अब उन्हें मुख्य स्पर्धा के पहले दौर में आसान प्रतिद्वंद्वी मिला है । युमेनोशिमा पार्क पर हुए मुकाबले में दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका ने 663 स्कोर किया जिसमें पहले हाफ में 334 और दूसरे हाफ में 329 स्कोर रहा । उन्होंने 72 निशानों में से 30 बार परफेक्ट 10 स्कोर किया । दीपिका का सामना अब दुनिया की 193वें नंबर की तीरंदाज भूटान की करमा से होगा जो रैंकिंग दौर में 56वें स्थान पर रही । पहले तीन स्थानों पर कोरियाई तीरंदाजों का दबदबा रहा । कोरिया की 20 वर्ष की अन सान 680 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रही जो ओलंपिक रिकॉर्ड भी है । इससे पहले ओलंपिक रिकॉर्ड 673 का था जबकि विश्व रिकॉर्ड 692 का है जो कांग चेइ वोंग के नाम है । क्वार्टर फाइनल में दीपिका की टक्कर अन सान से हो सकती है । तोक्यो टेस्ट टूर्नामेंट 2019 में दीपिका को हराने वाली अन सान ने 36 बार 10 स्कोर किया । जांग मिनही 677 अंक के साथ दूसरे और कांग चेइ वोंग 675 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही । एलिमिनेशन दौर के मुकाबले 27 जुलाई को खेले जायेंगे । रैंकिंग दौर से एलिमिनेशन दौर की वरीयता का निर्धारण होता है और विरोधी भी तय होता है । तीरंदाजों को 70 मीटर की दूरी से निशाना लगाने के लिये 72 तीर दिये जाते हैं । उन्हें छह छह तीरों की 12 सीरिज में निशाना लगाना होता है ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read