Salman Khan के बाद Pappu Yadav को जान से मारने की धमकी, जेल में बंद गैंगस्टर के गुर्गे ने धमकाया Death threats to Pappu Yadav: पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे ने फोन भी किया लेकिन निर्दलीय सांसद ने फोन नहीं उठाया।
वहीं झारखंड की जेल में बंद एक गैंगस्टर के गुर्गे ने भी सोशल मीडिया पर पप्पू यादव को धमकाया है।
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को दो-दो गैंगस्टरों ने धमकी दी है।
निर्दलीय सांसद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने धमकी दी है।
इसी गैंग ने मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की भी जिम्मेदारी ली थी और अब पप्पू यादव को धमकाया है।
दरअसल एनसीपी अजीत के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही पप्पू यादव को धमकी मिल रही है।
पप्पू यादव ने इसकी शिकायत पूर्णिया रेंज के डीआईजी, एसपी के अलावा डीजीपी को भी शिकायत की है।
पप्पू यादव को फोन करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे ने कहा कि सांसद के सभी ठिकानों की जानकारी उसके भाई के पास है।
यही नहीं जेल में रहने के दौरान जैमर बंद करके उसने पप्पू यादव को वीडियो कॉल भी किया था, लेकिन पप्पू यादव ने फोन नहीं उठाया।
झारखंड के गैंगस्टर ने भी दी धमकी झारखंड के जेल में बंद गैंगस्टर अमन के करीबी मयंक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पप्पू यादव को धमकी दी है।
मयंक सिंह नाम के फेसबुक अकाउंट से 26 अक्टूबर को पोस्ट किया गया था।
पोस्ट में लिखा है कि समाचार पत्रों के जरिए जानकारी मिली है कि बीते दिनों बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव उर्फ राजेश रंजन द्वारा लॉरेंस भाई के बारे में उल्टा पुल्टा बयान दिया गया था।
गैंगस्टर के करीबी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘मैं पप्पू यादव को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि तुम औकात में रहकर चुपचाप राजनीति करो, ज्यादा इधर उधर तीन-पांच करके टीआरपी कमाने के चक्कर में मत पड़ो।
वरना रेस्ट इन पीस कर देंगे।
बता दें कि पप्पू यादव इन दिनों झारखंड में इंडिया गठबंधन के लिए प्रचार कर रहे हैं।
कौन है गैंगस्टर अमन साहू झारखंड की जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गे मयंक के मलेशिया में होने की खबरें हैं।
माना जा रहा है कि मयंक सिंह मलेशिया में बैठक राज्य में आपराधिक घटनाों को अंजाम दे रहा है।
और गैंगस्टर अमन साहू जेल से ही मयंक के जरिए अपना गिरोह चला रहा है।
Article Advertisement
Crime
Salman Khan के बाद Pappu Yadav को जान से मारने की धमकी, जेल में बंद गैंगस्टर के गुर्गे ने धमकाया
Salman Khan के बाद Pappu Yadav को जान से मारने की धमकी, जेल में बंद गैंगस्टर के गुर्गे ने धमकाया Death threats to Pappu Yadav: पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे ने फोन भी किया लेकिन निर्दलीय सांसद ने फोन नहीं उठाया। वहीं झारखंड की जेल में बंद एक गैंगस्टर के गुर्गे ने भी सोशल मीडिया पर पप्प

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
