डायल 112 की गाड़ी तालाब में पलटी, 1 पुलिसकर्मी की मौत, महिला सिपाही समेत 2 घायल दरभंगा में डायल 112 की गाड़ी तालाब में पलट गई. इस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि दो जख्मी हैं. दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिला के सिमरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात डायल 112 की पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी सढ़वाड़ा से सिमरी जाने के क्रम में विरदीपुर चौक के पास हादसे का शिकार हो गयी. पुलिस वैन तालाब में पलटने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दरभंगा में डायल 112 की गाड़ी तालाब में पलटी: दोनों जख्मी पुलिस कर्मी का इलाज DMCH में चल रहा है. वहीं मृत पुलिस कर्मी की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रघेपुरा गांव निवासी स्व महेंद्र पासवान के पुत्र शेखर पासवान (59) के रूप में हुई है. घायलों की पहचान चालक जीके झा और सिपाही अर्चना कुमारी के रूप में हुई है. एक पुलिसकर्मी की मौत, दो जख्मी: घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. घटना के संबंध में गाड़ी चालक जीके झा ने बताया कि डायल 112 की पुलिस वैन पेट्रोलिंग करके सढ़वारा से सिमरी थाना की ओर वापस आ रही थी. इसी दौरान विरदीपुर चौक के पास वैन के सामने एक कुत्ता आ गया. "कुत्ते को बचाने के क्रम में गाड़ी सड़क के बगल के तालाब में पलट गई. हादसे के बाद हमलोगों ने महिला पुलिस कर्मी को बाहर निकाला. उसके बाद पानी के अंदर फंसे शेखर पासवान को निकाला. तब तक उनकी सांसे चल रही थी, लेकिन अस्पताल लाने के क्रम में उनकी मौत हो गई."- जीके झा, पुलिसकर्मी सह गाड़ी चालक थानाध्यक्ष ने क्या कहा?
: घटना की सूचना पर सिटी एसपी ने डीएमसीएच पहुंचकर मामले की जानकारी ली. साथ ही मौका-ए-वारदात का भी निरीक्षण किया. वहीं थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गड्ढे के चलते यह हादसा हुआ है. रात में कोहरा भी था. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया.
Article Advertisement
Business
डायल 112 की गाड़ी तालाब में पलटी, 1 पुलिसकर्मी की मौत, महिला सिपाही समेत 2 घायल
डायल 112 की गाड़ी तालाब में पलटी, 1 पुलिसकर्मी की मौत, महिला सिपाही समेत 2 घायल दरभंगा में डायल 112 की गाड़ी तालाब में पलट गई. इस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि दो जख्मी हैं. दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिला के सिमरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात डायल 112 की पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी सढ़वाड
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

Business
₹59,113 करोड़ की Net Worth दिखाकर मिला Loan, बाद में ₹31.79 करोड़ का दावा! Subhash Chandra पर CBI FIR

Business
भारत में Investment Boom के संकेत: Private निवेश 12% उछला, GDP 7.8%; क्या अब तेजी से बढ़ेंगी नौकरियां?

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15121 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15121 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
