सहरसा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 50 हजार के इनामी कुख्यात को लगी गोली सहरसा में 50 हजार का इनामी कुख्यात पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया. मधेपुरा और सहरसा पुलिस कर रही थी तालाश. सहरसा: बिहार के सहरसा से बड़ी खबर आ रही है. जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. दोनों ओर से फायरिंग हुई इसमें एक इनामी कुख्यात अपराधी अमित पासवान जख्मी हो गया है. उसके बांह में गोली लगी है. सहरसा पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है. इधर, मुठभेड़ की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया. अपराधी कर रहा था लूटपाट: दरअसल, घटना जिले के महिषी थाना क्षेत्र के जलई ओपी क्षेत्र के बीरगांव के समीप पास हुई है. मिली जानकारी के अनुसार अपराधी अमित पासवान अपने सहयोगी के साथ रोड नंबर 17 पर सड़क पर लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहा था. सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और इलाके को घेर लिया. दोनों अपराधियों ने पहले भागने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया. इसके बाद अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी पुलिस को चकमा देकर एक अपराधी फरार: बताया जा रहा है कि पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग किया. इसमें एक गोली सीधे अमित पासवान को लगी. गोली लगते ही वह घायल होकर गिर गया. पुलिस जब तक वहां पहुंचती तब तक दूसरा अपराधी फरार हो गया. इसके बाद पुलिस ने घायल अपराधी को सीएचसी महिषी में भर्ती कराया फिर वहां से सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. अमित पासवान पर दो दर्ज केस दर्ज: पुलिस की मानें तो अमित पासवान पर दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. इतना ही नहीं मधेपुरा पुलिस के द्वारा इस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है. पुलिस अपराधी के द्वारा फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने में जुटी है. इधर, स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली हैं. "अपराधी अमित पासवान की आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो उसपर विभिन्न थानों में कुल 30 मामले दर्ज है. मधेपुरा जिला का वह 50 हजार का इनामी भी है." -हिमांशु कुमार, एसपी, सहरसा
Article Advertisement
Bihar
सहरसा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 50 हजार के इनामी कुख्यात को लगी गोली
सहरसा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 50 हजार के इनामी कुख्यात को लगी गोली सहरसा में 50 हजार का इनामी कुख्यात पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया. मधेपुरा और सहरसा पुलिस कर रही थी तालाश. सहरसा: बिहार के सहरसा से बड़ी खबर आ रही है. जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. दोनों
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?

Bihar
वैशाली में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 7 मजदूर घायल: तकनीकी खराबी या सुरक्षा में चूक?

Bihar
भागलपुर में बाढ़ का कहर: करीब 6 लाख लोग प्रभावित, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
