अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराध नियंत्रण पर मंथनभारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर जोरटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेपटना में जन सुराज के नेता अनिल यादव पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं, प्रशांत किशोर सरकार पर उखड़ेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकपटना में जन सुराज नेता के पति को मारी पांच गोलियां, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोरBhabua News: नशे की हालत में यूपी और बिहार के नौ आरोपित पकड़ायेभारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराध नियंत्रण पर मंथनभारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर जोरटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेपटना में जन सुराज के नेता अनिल यादव पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं, प्रशांत किशोर सरकार पर उखड़ेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकपटना में जन सुराज नेता के पति को मारी पांच गोलियां, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोरBhabua News: नशे की हालत में यूपी और बिहार के नौ आरोपित पकड़ाये

Article Advertisement

Sports

सीपीएल और आईपीएल की तिथियों में टकराव पर बीसीसीआई और सीडब्ल्यूआई में बातचीत

सीपीएल और आईपीएल की तिथियों में टकराव पर बीसीसीआई और सीडब्ल्यूआई में बातचीत नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) को एक सप्ताह या 10 दिन पहले आयोजित करने को लेकर क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) से बातचीत कर रहा है। बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (

सीपीएल और आईपीएल की तिथियों में टकराव पर बीसीसीआई और सीडब्ल्यूआई में बातचीत

Article Advertisement

सीपीएल और आईपीएल की तिथियों में टकराव पर बीसीसीआई और सीडब्ल्यूआई में बातचीत नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) को एक सप्ताह या 10 दिन पहले आयोजित करने को लेकर क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) से बातचीत कर रहा है। बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों का आयोजन सितंबर में करने का फैसला किया है और वह खिलाड़ियों का एक बायो बबल (जैव सुरक्षित वातावरण) से दूसरे बायो बबल में बिना​ किसी बाधा के स्थानान्तरण चाहता है। कोवि​ड—19 महामारी के कारण आईपीएल को बीच में स्थगित करना पड़ा था। बीसीसीआई ने आईपीएल के बाकी बचे मैचों की सितंबर में यूएई में बहाली को शनिवार को मंजूरी दी। सीपीएल 28 अगस्त से शुरू होना है और उसका फाइनल 19 सितंबर को खेला जाएगा जबकि आईपीएल के बाकी बचे मैचों को 18 सितंबर से 10 अक्टूबर तक खेले जाने की संभावना है और ऐसे में खिलाड़ियों के लिये दोनों लीग का​ हिस्सा बनना मुश्किल होगा। बीसीसीआई सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, 'हमारी क्रिकेट वेस्टइंडीज से बातचीत चल रही है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि यदि सीपीएल कुछ दिन पहले समाप्त हो जाता है तो इससे खिलाड़ियों को एक बायो बबल से दूसरे बायो बबल में स्थानान्तिरत करने में मदद मिलेगी। इससे खिलाड़ी सही समय पर दुबई पहुंचकर वहां तीन दिन के अनिवार्य पृथकवास पर रह सकते हैं।' यदि बीसीसीआई और सीडब्ल्यूआई में कोई समझौता नहीं होता है तो कई शीर्ष खिलाड़ी आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। इन खिलाड़ियों में कीरोन पोलार्ड, क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायर, जैसन होल्डर, निकोलस पूरण, फैबियन एलेन, कीमो पॉल, सुनील नारायण के अलावा त्रिनिदाद एवं टोबैगो के कोच ब्रेंडन मैकुलम भी शामिल हैं जो कोलकाता नाइटराइडर्स के भी कोच हैं

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read