अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजजयनगर में 47 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने की कार्रवाई, 2 बाइक और मोबाइल...यूपी चुनाव में 60 सीटों पर जदयू की तैयारी, वाराणसी से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे निशांत कुमार, श्रवण कु...अनंत-नीरज के बीच तकरार,सीएम ने JDU MLC को किया सपोर्ट: कहा-नीरज पॉलिटिकल डॉक्टर, इलाज कर देते हैं; बाहुबली ...'वीडियो वायरल नहीं होता किसको पता चलता?' जमुई मामले पर प्रशांत किशोर ने सरकार को लपेटाजमुई छेड़खानी कांड: 'मॉरल पुलिसिंग' वाले बयान पर घिरीं मंत्री श्रेयसी सिंह, कहा- क्लिप को काटकर पेश किया गयाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारसीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजजयनगर में 47 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने की कार्रवाई, 2 बाइक और मोबाइल...यूपी चुनाव में 60 सीटों पर जदयू की तैयारी, वाराणसी से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे निशांत कुमार, श्रवण कु...अनंत-नीरज के बीच तकरार,सीएम ने JDU MLC को किया सपोर्ट: कहा-नीरज पॉलिटिकल डॉक्टर, इलाज कर देते हैं; बाहुबली ...'वीडियो वायरल नहीं होता किसको पता चलता?' जमुई मामले पर प्रशांत किशोर ने सरकार को लपेटाजमुई छेड़खानी कांड: 'मॉरल पुलिसिंग' वाले बयान पर घिरीं मंत्री श्रेयसी सिंह, कहा- क्लिप को काटकर पेश किया गयाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Politics

कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर चरणबद्ध योजना को मंजूरी दी गई: केजरीवाल

कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर चरणबद्ध योजना को मंजूरी दी गई: केजरीवाल दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए ‘ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान

कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर चरणबद्ध योजना को मंजूरी दी गई: केजरीवाल

Article Advertisement

कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर चरणबद्ध योजना को मंजूरी दी गई: केजरीवाल दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए ‘ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान’ को मंजूरी दी गई है। दिल्ली सरकार की एक समिति ने कोविड की संभावित तीसरी लहर से निबटने के लिए रंगों के कोड की प्रणाली तैयार की है जो चरणबद्ध प्रतिक्रिया के कदम सुझाएगी मसलन उच्चतम अलर्ट वाले ‘लाल’ स्तर पर ज्यादातर आर्थिक गतिविधियों को बंद कर देना। केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘आज डीडीएमए की बैठक में 'ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान' पास किया गया। कब लॉकडाउन लगेगा और कब क्या खुलेगा, इसे लेकर अब संशय की स्थिति नहीं रहेगी। बैठक में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप को लेकर भी बात हुई। इस स्वरूप को हमें दिल्ली में फैलने से रोकना है जिसके लिए सरकार हर ज़रूरी कदम उठा रही है।’’ अलर्ट के चार विविध स्तर ‘कलर कोड’ के जरिए बताए जाएंगे जिनमें लगातार दो दिन की संक्रमण दर, एक हफ्ते में संक्रमण के कुल नए मामले और एक हफ्ते में औसतन कितने ऑक्सीजन बेड भरे, इन आधारों पर फैसला लिया जाएगा। चरणबद्ध कदमों में वैश्विक महामारी की गंभीरता के आधार पर अलर्ट के स्तर के मुताबिक आर्थिक गतिविधियां रोकना शामिल है। अलर्ट के सभी चार स्तर में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें और प्रतिष्ठान खुल सकेंगे एवं आवश्यक सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहेंगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read