अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैफरक्का संधि पर समझौता बर्दाश्त नहींसुपौल : फरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं, पुनर्विचार करे केन्द्रफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारीBahraich News: भारत-नेपाल मिलकर रोकेंगे वन से जुड़े अपराधसीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैफरक्का संधि पर समझौता बर्दाश्त नहींसुपौल : फरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं, पुनर्विचार करे केन्द्रफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारीBahraich News: भारत-नेपाल मिलकर रोकेंगे वन से जुड़े अपराध

Article Advertisement

Crime

एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, पति-पत्नी और बेटे की मौत

एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, पति-पत्नी और बेटे की मौत बांका में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां कर्ज से परेशान होकर एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खा लिया. बांका: बिहार के बांका में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खा लिया. इस घटना में पति-पत्नी और एक बेटे की मौत हो गई, जबकि बाक

एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, पति-पत्नी और बेटे की मौत

Article Advertisement

एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, पति-पत्नी और बेटे की मौत बांका में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां कर्ज से परेशान होकर एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खा लिया. बांका: बिहार के बांका में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खा लिया. इस घटना में पति-पत्नी और एक बेटे की मौत हो गई, जबकि बाकी लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. सभी को गंभीर हालत में भागलपुर रेफर किया गया है. परिजनों के मुताबिक कर्ज से परेशान होकर दंपती ने ये कदम उठाया है. पति-पत्नी समेत 5 लोगों ने खाया जहर: घटना जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के बलुआ गांव की है. जहां आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान होकर एक ही परिवार के पांच लोगों ने सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया है. इन सभी ने खाने में जहर मिलाकर खा लिया. जिस वजह से पति-पत्नी और एक बेटे की मौत हो गई है. वहीं बच्चों का गंभीर हालत में भागलपुर में इलाज चल रहा है. मृतक की पहचान कन्हैया महतो, उसकी पत्नी गीता देवी और बेटे धीरज कुमार के रूप में हुई है, जबकि बेटी सविता कुमारी और राकेश कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है. कर्ज के कारण उठाया ये कदम: घटना को लेकर मृतक की बेटी सविता कुमारी ने बताया कि मेरे पिता पर बहुत ज्यादा कर्ज हो गया था. किस्त वाले लगातार परेशान कर रहे थे. इसी बात को लेकर पिताजी और मां बहुत परेशान रहते थे. कल पहले मेरे दोनों भाइयों को और फिर मुझे खिलाने के बाद मां और पिताजी ने भी अनाज में डालने वाली टिकिया खा लिया. जिस वजह से मां और पिताजी की मौत हो गई. "मेरे पिता पर बहुत ज्यादा कर्जा हो गया था. किस्त वाले लगातार परेशान कर रहे थे. इसी बात को लेकर पिताजी और मां ने कहा कि मेरा नाम सब जगह खराब हो गया है, मैं अब जी नहीं सकता. पहले मेरे दोनों भाइयों फिर मुझे और फिर खुद मां-पिताजी ने अनाज में डालने वाली टिकिया खा लिया. हालांकि मेरे छोटे भाई राकेश कुमार ने मुंह में लेने के बाद टिकिया उगल दिया."- सविता कुमारी, मृतक की बेटी क्या बोले परिजन?: वहीं, कन्हैया महतो की भाभी वीणा देवी ने बताया कि कर्ज से परेशान होकर मेरे देवर, गोतनी (देवरानी) और बच्चों ने 2:00 बजे रात में जहर खा लिया. मुझे छोटे देवर ने सूचना दी. जिसके बाद सभी लोगों को आनन फानन मे रेफरल अस्पताल अमरपुर में भर्ती कराया गया. पति-पत्नी की मौत, बच्चों की हालत गंभीर: अमरपुर रेफरल अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ज्योति भारती ने प्राथमिक इलाज कर चार लोगों की गंभीर अवस्था को देखकर भागलपुर रेफर कर दिया. हालांकि भागलपुर जाने के क्रम में कन्हैया महतो की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गीता देवी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं बाद में धीरज की भी मौत हो गई. क्या बोले थानाध्यक्ष?: इस घटना को लेकर अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि सूचना मिली थी कि सुभानपुर बलुआ गांव में कर्ज से परेशान एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया था. सभी को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया. अबतक तीन लोगों की मौत की सूचना मिली है. इस मामले में जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी. "घटना की सूचना मिलने के बाद हमने तुरंत 112 की टीम को घटनास्थल पर भेजा. पुलिस ने सभी को रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया. जहां से बेहतर इलाज के लिए उनको भागलपुर रेफर कर दिया. रास्ते में पति की मौत हो गई, वहीं कुछ देर के बाद इलाज के दौरान पत्नी की भी मौत की सूचना मिली है."- पंकज कुमार झा, थानाध्यक्ष, अमरपुर

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read