देश में कोविड-19 के 31,222 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या चार लाख से कम हुई नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) देश में एक दिन में कोविड-19 के 31,222 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,30,58,843 हो गयी।
वहीं, उपाचाराधीन मरीजों की संख्या चार लाख से कम हो गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 290 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,41,042 हो गई।
कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।
देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,92,864 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.19 प्रतिशत है और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.48 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 12,010 की कमी आई है।
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 53,31,89,348 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 15,26,056 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।
दैनिक संक्रमण दर 2.05 प्रतिशत है।
वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.56 प्रतिशत है, जो पिछले 74 दिन से तीन प्रतिशत से कम है।
देश में अभी तक कुल 3,22,24,937 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 69.90 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए।
देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 290 लोगों की मौत हुई, जिनमें से केरल के 135 और महाराष्ट्र के 37 लोग थे।
देश में संक्रमण से अभी तक 4,41,042 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,37,811 लोग, कर्नाटक के 37,426 लोग, तमिलनाडु के 35,036 लोग, दिल्ली के 25,082 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,861 लोग, केरल के 21,631 लोग और पश्चिम बंगाल के 18,515 लोग थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
Article Advertisement
India
देश में कोविड-19 के 31,222 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या चार लाख से कम हुई
देश में कोविड-19 के 31,222 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या चार लाख से कम हुई नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) देश में एक दिन में कोविड-19 के 31,222 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,30,58,843 हो गयी। वहीं, उपाचाराधीन मरीजों की संख्या चार लाख से कम हो गई है।

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
आधी रात को रिकवरी एजेंटों ने ट्रक उठाया, सुप्रीम कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को 15 लाख रुपये देने का आदेश दिया

India
केरल में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से बढ़ी चिंता

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Bihar
जमुई मामले में बड़ा अपडेट: राष्ट्रीय महिला आयोग ने DGP से मांगी रिपोर्ट, वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश

Seemanchal
किशनगंज में स्कूल-कॉलेज के आसपास मनचलों पर पुलिस की नजर, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15142 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8210 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15142 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8210 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
