भारत तक पहुंचा कोरोना वायरस का नया वैरिएंट, इन राज्यों में 300 से ज्यादा लोग हुए संक्रमित कोरोना वायरस एक बार फिर से पैर पसारने लगा है. दरअसल, सिंगापुर में कोरोना के नए वैरिएंट के मामले सामने आने के बाद अब भारत में भी इस वैरिएंट के केस देखने को मिल रहे हैं. सिंगापुर के बाद अब भारत में भी कोरोना वायरस के नए वैरिएंट KP.1 और KP.2 ने दस्तक दे रही है. देश के अलग-अलग राज्यों में इनके 300 से ज्यादा मामले सामने आए हैं. जानकारी के मुताबिक, देश में केपी.2 से कुल 290 और केपी.1 से 34 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इन दोनों सब वैरिएंट की वजह से ही सिंगापुर में संक्रमण के मामले बढ़ हैं. बताया जा रहा है कि ये दोनों जेएन1 वैरिएंट के सब वैरिएंट हैं, जिनका संबंध अस्पताल में भर्ती होने के मामलों और गंभीर रूप से बीमार होने से नहीं है. इसलिए इस वैरिएंट से संक्रमित होने पर चिंता करने की कोई बात नहीं है. किस राज्य में कितने मामले?
सूत्रों के मुताबिक, इंसाकॉग कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर संवेदनशील है और नए वैरिएंट के मामले सामने आने पर उसका मुकाबला कर सकता है. इंसाकॉग के मुताबिक, केपी.1 संक्रमण के कुल 34 मामले देश के सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में देखने को मिले हैं. जिनमें से 23 मामले अकेले पश्चिम बंगाल में दर्ज किए गए. वहीं गोवा , हरियाणा और उत्तराखंड में इस संक्रमण का एक-एक मामला सामने आया है. जबकि गुजरात और राजस्थान में 2-2 केस मिले हैं. वहीं महाराष्ट्र में इस संक्रमण के कुल चार केस सामने आए हैं. वहीं केपी.2 सब वैरिएंट के देश में आए कुल 290 मामलों में सबसे ज्यादा 148 मामले अकेले महाराष्ट्र में देखने को मिले हैं. इसके अलावा दिल्ली और मध्य प्रदेश में इस वैरिएंट का एक-एक केस सामने आया है. जबकि गोवा में 12, गुजरात में 23 और हरियाणा में तीन लोग इस वैरिएंट से संक्रमित हुए हैं. उधर कर्नाटक में चार, ओडिशा में 17, राजस्थान में 21 और उत्तर प्रदेश में आठ लोग इस संक्रमण की चपेट में हैं. जबकि उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में क्रमशः 16 और 36 लोग इस सब वैरिएंट से संक्रमित हुए. बता दें कि सिंगापुर में हाल के दिनों में कोविड-19 की लहर देखने को मिली है. इस महीने पांच से 11 मई के बीच केपी.1 और केपी.2 सब वैरिएंट संक्रमण के कुल 25,900 मामले देश में देखने को मिले हैं. जानिए क्या है इंसाकांग?
बता दें कि भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) ने 30 दिसंबर 2020 को भारत सरकार द्वारा स्थापित जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशालाओं का एक राष्ट्रीय बहु-एजेंसी कंसोर्टियम है. शुरुआत में इस कंसोर्टियम में 10 प्रयोगशालाओं को शामिल किया गया था. इसके बाद इंसाकॉग के तहत प्रयोगशालाओं के दायरों का विस्तार किया गया. वर्तमान में इस कंसोर्टियम के तहत 28 प्रयोगशालाएं हैं. जिनका काम सार्स-कोव-2 में हुई जीनोमिक विविधताओं की निगरानी करना है.
Article Advertisement
Politics
भारत तक पहुंचा कोरोना वायरस का नया वैरिएंट, इन राज्यों में 300 से ज्यादा लोग हुए संक्रमित
भारत तक पहुंचा कोरोना वायरस का नया वैरिएंट, इन राज्यों में 300 से ज्यादा लोग हुए संक्रमित कोरोना वायरस एक बार फिर से पैर पसारने लगा है. दरअसल, सिंगापुर में कोरोना के नए वैरिएंट के मामले सामने आने के बाद अब भारत में भी इस वैरिएंट के केस देखने को मिल रहे हैं. सिंगापुर के बाद अब भारत में भी कोरोना वायर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
