अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाईDumka News: बिहार के कैमूर में एंबुलेंस हादसा, जामा के युवक समेत 3 की मौतबिहार में बनी परीक्षा सुधार कमेटी, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार बने अध्यक्षमुख्यमंत्री अपनी जुबान पर कायम हैं तो इस्तीफा दें, जमुई कांड में तेजस्वी का सम्राट को चैलेंजSamastipur News: पीएफसी बिहार ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में झारखंड को हरायाबहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ...बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनकएनीमिया मुक्त बिहार में जहानाबाद दूसरे स्थान परसुपौल : बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ की सुपौल जिला इकाई गठित‘अगर रील नहीं बनाया होता तो क्या पकड़ा जाता’, जमुई कांड पर ये क्या बोले गए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीजमुई कांड पर रंग की सियासत, तेजस्वी ने भगवा से जोड़ा तो बीजेपी लेकर आई हरा गमछा!भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाईDumka News: बिहार के कैमूर में एंबुलेंस हादसा, जामा के युवक समेत 3 की मौतबिहार में बनी परीक्षा सुधार कमेटी, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार बने अध्यक्षमुख्यमंत्री अपनी जुबान पर कायम हैं तो इस्तीफा दें, जमुई कांड में तेजस्वी का सम्राट को चैलेंजSamastipur News: पीएफसी बिहार ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में झारखंड को हरायाबहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ...बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनकएनीमिया मुक्त बिहार में जहानाबाद दूसरे स्थान परसुपौल : बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ की सुपौल जिला इकाई गठित‘अगर रील नहीं बनाया होता तो क्या पकड़ा जाता’, जमुई कांड पर ये क्या बोले गए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीजमुई कांड पर रंग की सियासत, तेजस्वी ने भगवा से जोड़ा तो बीजेपी लेकर आई हरा गमछा!

Article Advertisement

Politics

कोरोना अभी गया नहीं है, सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते रहना है: मोदी

कोरोना अभी गया नहीं है, सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते रहना है: मोदी नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक बार फिर देशवासियों को आगाह करते हुए कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है, लिहाजा उन्हें इससे जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन क

कोरोना अभी गया नहीं है, सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते रहना है: मोदी

Article Advertisement

कोरोना अभी गया नहीं है, सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते रहना है: मोदी नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक बार फिर देशवासियों को आगाह करते हुए कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है, लिहाजा उन्हें इससे जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते रहना चाहिए। आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की ताजा कड़ी में देशवासियों को आने वाले पर्व व त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पर्व और उत्सवों के समय यह जरूर याद रखिएगा कि कोरोना अभी हमारे बीच से गया नहीं है। कोरोना से जुड़े प्रोटोकॉल आपको भूलने नहीं हैं। आप स्वस्थ और प्रसन्न रहें।’’ उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है, लेकिन विशेषज्ञों ने महामारी की तीसरी लहर की आशंका जताई है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 39,742 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 3,13,71,901 हो गए हैं। देश में अब तक इस महामारी से 4,20,551 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,08,212 रह गई है और कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.36 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 765 घटी है। देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 43.31 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read