अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी ने की पैदल गश्तसीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...पानी कम हो रहा, तो कटाव तेज होगा; बाढ़ के बीच बिहार सरकार ने जिलों को भेजा अलर्टखुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलानMLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातनेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी ने की पैदल गश्तसीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...पानी कम हो रहा, तो कटाव तेज होगा; बाढ़ के बीच बिहार सरकार ने जिलों को भेजा अलर्टखुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलानMLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातनेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...

Article Advertisement

Politics

12 दिन में 8 भीषण ट्रेन हादसे; कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का ट्वीट- ये है मोदी के नए भारत की तस्वीर

12 दिन में 8 भीषण ट्रेन हादसे; कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का ट्वीट- ये है मोदी के नए भारत की तस्वीर Congress Reaction on Train Accidents: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट करके आए दिन हो रहे ट्रेन हादसों को लेकर भाजपा और PM मोदी पर तंज कसा है। पिछले एक महीने में हुए ट्रेन हादसों के बारे में बताते हुए नए

12 दिन में 8 भीषण ट्रेन हादसे; कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का ट्वीट- ये है मोदी के नए भारत की तस्वीर

Article Advertisement

12 दिन में 8 भीषण ट्रेन हादसे; कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का ट्वीट- ये है मोदी के नए भारत की तस्वीर Congress Reaction on Train Accidents: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट करके आए दिन हो रहे ट्रेन हादसों को लेकर भाजपा और PM मोदी पर तंज कसा है। पिछले एक महीने में हुए ट्रेन हादसों के बारे में बताते हुए नए भारत की तस्वीर दिखाई है।   देश में आज फिर एक ट्रेन हादसा हुआ। झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। बोगियां पटरी से उतरकर साथ वाले ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से भिड़ गईं। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है और करीब 20 लोगों को चोटें लगीं। रेलवे ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं, क्योंकि ट्रेन के पायलट को रेड सिग्नल दिया गया था। जिस ट्रैक पर ट्रेन दौड़ रही थी, उस पर एक मालगाड़ी पहले से डिरेल हो चुकी थी। बावजूद इसके ट्रेन को समय रहते रोका नहीं गया। इतना ही नहीं, ट्रेन की स्पीड भी 120 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है, जिस वजह से एकदम से पायलट ब्रेक नहीं लगा पाए और जब ब्रेक लगा तो बैलेंस बिगड़ने से बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे और लापरवाही को देखते हुए कांग्रेस भाजपा पर हमलावार हो गई है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक ट्वीट करके भाजपा पर तंज कसा और देश को PM मोदी के नए भारत की तस्वीर दिखाई।     पवन खेड़ा ने ट्वीट में यह जानकारियां दी कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट लिखा कि प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत में कोई जवाबदेही नहीं है, कोई इस्तीफा नहीं है, केवल अप्रासंगिक रेल परियोजनाओं के बारे में बड़ी-बड़ी बातें होती हैं, जिनका कोई मतलब नहीं। देखिए, मोदी के नए भारत में की एक वास्तविकता… 18 जुलाई: उत्तर प्रदेश के गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी, ​​4 की मौत 31 घायल 19 जुलाई: गुजरात के वलसाड में मालगाड़ी पटरी से उतरी 20 जुलाई: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरे 21 जुलाई: राजस्थान के अलवर में मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे 21 जुलाई: पश्चिम बंगाल के राणाघाट में मालगाड़ी पटरी से उतरी 26 जुलाई: उड़ीसा के भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी पटरी से उतरी 29 जुलाई: बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस बिहार के समस्तीपुर में 2 टुकड़ों में बंट गई 30 जुलाई: झारखंड के चक्रधरपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरे, 2 की मौत 20 घायल  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read