सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के क्या मायने, प्रियंका गांधी कहां से लड़ेंगी चुनाव?
प्रियंका गांधी यूपी की रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।
वहीं, सोनिया गांधी राज्यसभा जा सकती हैं।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।
यह अटकलें इसलिए लगाई जा रही हैं, क्योंकि सोनिया गांधी को कांग्रेस राज्यसभा भेजने की तैयारी में है।
बताया जा रहा है कि सोनिया बुधवार को जयपुर में राज्यसभा चुनाव के लिए पर्चा भर सकती हैं।
हिमाचल कांग्रेस ने भी की राज्यसभा भेजने की सिफारिश हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी सोनिया गांधी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने की सिफारिश आलाकमान को भेजी है।
ऐसा माना जा रहा है कि आज कांग्रेस की लिस्ट आ सकती है।
कांग्रेस को राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित करने हैं।
अशोक चव्हाण के इस्तीफे की वजह से नहीं जारी हो पाई लिस्ट कांग्रेस की राज्यसभा सूची महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण के इस्तीफे की वजह से अभी तक जारी नहीं हो पाई है।
चव्हाण के इस्तीफे से कांग्रेस की महाराष्ट्र से राज्यसभा की सीट पर ग्रहण लग गया है।
ऐसी संभावना जताई जा रही है कि चव्हाण अपने साथ ले कांग्रेस के कुछ विधायकों को ले जा सकते हैं, जो 27 फरवरी को होने वाले चुनाव में क्रास वोटिंग करेंगे।
प्रियंका गांधी रायबरेली से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव मिली जानकारी के अनुसार, 12 फरवरी की शाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई बैठक सोनिया गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सीट से राज्यसभा भेजने को लेकर चर्चा की गई।
वहीं, रायबरेली सीट को कांग्रेस की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है।
यहां कांग्रेस को 1952 के बाद केवल तीन बार हार का सामना करना पड़ा है।
ऐसे में प्रियंका गांधी को यहां से लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।
सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी सोनिया गांधी के राजनीतिक सफर की बात करें तो उनका जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली के लुसियाना में हुआ था।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से शादी की थी।
उन्हें 1998 में कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
उनके नाम सबसे लंबे समय तक कांग्रेस का अध्यक्ष रहने का रिकॉर्ड भी है।
1999 में पहली बार सांसद बनीं सोनिया सोनिया गांधी 1999 में पहली बार सांसद बनीं।
उन्होंने कर्नाटक की बेल्लारी और यूपी की अमेठी सीट से चुनाव लड़ा था और दोनों जगह जीत हासिल की थी।
इसके बाद 2004 में उन्होंने अमेठी से राहुल गांधी, तो रायबरेली से खुद चुनाव लड़ा।
सोनिया को 2004, 2007 और 2009 में फोर्ब्स ने दुनिया की सबसे ताकतवार महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया।
सोनिया के नेतृत्व में 2009 में कांग्रेस को पहली बार 200 से अधिक सीटों पर जीत मिली।
प्रियंका गांधी को 2019 में बनाया पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी प्रियंका गांधी की बात करें तो उन्होंने 2004 के लोकसभा चुनाव में मां सोनिया गांधी के प्रचार अभियान की कमान संभाली थी।
इसके बाद उन्होंने 2007 में अमेठी और रायबरेली में 10 सीटों पर कांग्रेस की मदद की थी।
उन्हें 2019 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी के रूप में कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया।
हालांकि, 2023 में उनसे यह प्रभार वापस ले लिया गया।
27 फरवरी को होगा मतदान बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 8 फरवरी को जारी की गई है।
नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है।
उम्मीदवार 20 फरवरी तक नाम वापस ले सकते हैं।
मतदान 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक होगा।
रिजल्ट 27 फरवरी को शाम 5 बजे घोषित कर दिया जाएगा।
Article Advertisement
Politics
सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के क्या मायने, प्रियंका गांधी कहां से लड़ेंगी चुनाव?
सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के क्या मायने, प्रियंका गांधी कहां से लड़ेंगी चुनाव? प्रियंका गांधी यूपी की रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं, सोनिया गांधी राज्यसभा जा सकती हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
