अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
CM सम्राट चौधरी का उमड़ा लिटरेचर प्रेम! बिहार में आयोजित होगा हिंदी साहित्य समागम, जुटेंगे देश भर के विद्वानUCC पर बिहार NDA में सियासी शीत युद्ध शुरू! अमित शाह से मिलेंगे संजय झा, इधर श्याम रजक ने खोला मोर्चाबिहार में यूसीसी लागू नहीं होगा : जदयूबिहार: बाढ़ के पानी में स्नान करना पड़ा भारी, दो सगे भाइयों की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातममेरा व्यक्तिगत क्या लाभ होगा? नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में बाढ़ को लेकर क्यों करने लगे ऐसी बात!'मैन-मेड और नेता-मेड डिजास्टर', गुस्से में पप्पू यादव किस बात को लेकर जा रहे हैं सुप्रीम कोर्ट?हरलाखी में 52 किलो गांजा बरामद: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, तस्कर नेपाल की ओर भागेबिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 14 सितंबर 2026: CM सम्राट का ऐलान, बाढ़ से स्थायी समाधान का प्रयास, शिवराज के नेतृत्व में बनेगी टीमहिंदी दिवस पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम; जुटेंगे साहित्यकारनेपाल जेल से फरार 18 भारतीय बंदी अब भी लापता, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ीभारत-नेपाल सीमा पर 231 लीटर नेपाली शराब बरामद: बसंतपुर में SSB ने दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल भी जब्त की, दो...CM सम्राट चौधरी का उमड़ा लिटरेचर प्रेम! बिहार में आयोजित होगा हिंदी साहित्य समागम, जुटेंगे देश भर के विद्वानUCC पर बिहार NDA में सियासी शीत युद्ध शुरू! अमित शाह से मिलेंगे संजय झा, इधर श्याम रजक ने खोला मोर्चाबिहार में यूसीसी लागू नहीं होगा : जदयूबिहार: बाढ़ के पानी में स्नान करना पड़ा भारी, दो सगे भाइयों की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातममेरा व्यक्तिगत क्या लाभ होगा? नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में बाढ़ को लेकर क्यों करने लगे ऐसी बात!'मैन-मेड और नेता-मेड डिजास्टर', गुस्से में पप्पू यादव किस बात को लेकर जा रहे हैं सुप्रीम कोर्ट?हरलाखी में 52 किलो गांजा बरामद: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, तस्कर नेपाल की ओर भागेबिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 14 सितंबर 2026: CM सम्राट का ऐलान, बाढ़ से स्थायी समाधान का प्रयास, शिवराज के नेतृत्व में बनेगी टीमहिंदी दिवस पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम; जुटेंगे साहित्यकारनेपाल जेल से फरार 18 भारतीय बंदी अब भी लापता, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ीभारत-नेपाल सीमा पर 231 लीटर नेपाली शराब बरामद: बसंतपुर में SSB ने दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल भी जब्त की, दो...

Article Advertisement

Politics

विपक्षी एकजुटता: अब ओडिशा के CM नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगे नीतीश कुमार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जी जान से जुटे हुए हैं. वह एक के बाद एक तमाम विपक्षी पार्टी के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. पहले राहुल गांधी, केसीआर, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव से मुलाकात करते हैं और अब वह जल्द ही ओड़िसा जाने वाले हैं और वहां के सीएम नवीन पट

विपक्षी एकजुटता: अब ओडिशा के CM नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगे नीतीश कुमार

Article Advertisement

बिहार के सीएम नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जी जान से जुटे हुए हैं. वह एक के बाद एक तमाम विपक्षी पार्टी के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. पहले राहुल गांधी, केसीआर, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव से मुलाकात करते हैं और अब वह जल्द ही ओड़िसा जाने वाले हैं और वहां के सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगे और विपक्षी एकजुटता की मुहिम को धार देंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार के सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार (05 मई 2023) को ओड़िसा दौरे पर जाएंगे और नवीन पटनायक से मुलाकात कर विपक्षी एकजुटता को लेकर चर्चा करेंगे. ममता बनर्जी से की थी मुलाकात बता दें कि अभी हाल ही में सीएम नीतीश कुमार पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से भी मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद दोनों ने संयुक्त प्रेस वार्ता में बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान किया था. साथ ही ममता बनर्जी ने ये भी कहा था कि विपक्षी पार्टिय़ों की बैठक बिहार में सीएम नीतीश कुमार को बुलाना चाहिए ताकि विपक्षी एकजुटता को और बल मिल सके.     अखिलेश यादव से भी की थी मुलाकात सीएम नीतीश कुमार द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व सपा चीफ अखिलेश यादव से भी मुलाकात की गई थी. अखिलेश यादव ने भी बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ने में सीएम नीतीश कुमार का साथ देने का वादा किया है. अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में सीएम नीतीश ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला था और मौजूदा केंद्र सरकार को प्रचार करने वाला सरकार बताया था.   राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल से कर चुके हैं मुलाकात सीएम नीतीश कुमार इससे पहले राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात कर चुके हैं और विपक्षी एकजुटता को लेकर चर्चा कर चुके हैं. राहुल गांधी से मुलाकात के समय उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. वहीं, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव से भी मुलाकात के दौरान सीएम नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. मुझे अपने लिए कुछ नहीं चाहिए: नीतीश कुमार बिहार के सीएम नीतीश कुमार से जब पत्रकारों द्वारा ये पूछा गया कि क्या आप विपक्ष की तरफ से पीएम प्रत्याशी होंगे तो उन्होंने कहा कि उन्हें निजी तौर पर अपने लिए कुछ नहीं चाहिए. वह विपक्षी पार्टियों को सिर्फ देशहित में एकजुट कर रहे हैं. देश को बचाने के लिए विपक्षी पार्टियों को एकजुट होना ही पड़ेगा.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read