अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार विधान परिषद चुनाव: आरजेडी के 6 नाम घोषित, जेडीयू के 4 कैंडिडेट लगभग तय, अब 20 सितंबर को जन सुराज के स...जान बचाने की गुहार: पूर्व मंत्री तेज प्रताप ने किससे बताया डर? केंद्र व बिहार सरकार से जल्द सुरक्षा की मांग कीभारत-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और SSB की टीम ने बरामद किया 470 पीस हुक्का मसाला, तस्कर फरारBihar Tomorrow Weather: बिहार में कल बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के साथ 40 KM की तेज हवा, जाने...‘बिहार में यूसीसी लागू नहीं होगा’, अमित शाह के ऐलान पर नीतीश कुमार की पार्टी की ‘ना’पप्पू यादव के पास कहां से आती है इतनी दौलत? बाढ़ पीड़ितों को बांटे 500-500 रुपयेभारत-नेपाल सीमा पर SSB ने पकड़ी नेपाली शराब: विशेष नाका लगाकर 97.8 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरारSSB ने 141 लीटर शराब के साथ 2 तस्कर पकड़े: दो बाइक, मोबाइल फोन भी जब्त किएबिहार का 400 साल पुराना वो मंदिर, जहां सूर्यास्त के बाद पुजारी भी नहीं ठहरते, आ रही है कहानी पर बेस्ड मूवीबिहार न्यूज: कर्नाटक में ‘बिहारी’ कहकर मारपीट का आरोप, घायल मजदूर की बिहार लाते समय रास्ते में मौतगणेश चतुर्थी के दिन बिहार में मनाया जाता है दिन चौरचन, जानें अपने शहर में चांद निकलने का समयबिहार विधान परिषद चुनाव: आरजेडी के 6 नाम घोषित, जेडीयू के 4 कैंडिडेट लगभग तय, अब 20 सितंबर को जन सुराज के स...जान बचाने की गुहार: पूर्व मंत्री तेज प्रताप ने किससे बताया डर? केंद्र व बिहार सरकार से जल्द सुरक्षा की मांग कीभारत-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और SSB की टीम ने बरामद किया 470 पीस हुक्का मसाला, तस्कर फरारBihar Tomorrow Weather: बिहार में कल बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के साथ 40 KM की तेज हवा, जाने...‘बिहार में यूसीसी लागू नहीं होगा’, अमित शाह के ऐलान पर नीतीश कुमार की पार्टी की ‘ना’पप्पू यादव के पास कहां से आती है इतनी दौलत? बाढ़ पीड़ितों को बांटे 500-500 रुपयेभारत-नेपाल सीमा पर SSB ने पकड़ी नेपाली शराब: विशेष नाका लगाकर 97.8 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरारSSB ने 141 लीटर शराब के साथ 2 तस्कर पकड़े: दो बाइक, मोबाइल फोन भी जब्त किएबिहार का 400 साल पुराना वो मंदिर, जहां सूर्यास्त के बाद पुजारी भी नहीं ठहरते, आ रही है कहानी पर बेस्ड मूवीबिहार न्यूज: कर्नाटक में ‘बिहारी’ कहकर मारपीट का आरोप, घायल मजदूर की बिहार लाते समय रास्ते में मौतगणेश चतुर्थी के दिन बिहार में मनाया जाता है दिन चौरचन, जानें अपने शहर में चांद निकलने का समय

Article Advertisement

Politics

CM नीतीश कुमार का दावा-'2023 में ही हो सकता है लोकसभा चुनाव'

CM नीतीश कुमार का दावा-'2023 में ही हो सकता है लोकसभा चुनाव' बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि कभी भी लोकसभा चुनाव हो सकते हैं. तय समय से पहले भी लोकसभा चुनाव हो सकते हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव तय समय सीमा से पहले भी हो

CM नीतीश कुमार का दावा-'2023 में ही हो सकता है लोकसभा चुनाव'

Article Advertisement

CM नीतीश कुमार का दावा-'2023 में ही हो सकता है लोकसभा चुनाव' बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि कभी भी लोकसभा चुनाव हो सकते हैं. तय समय से पहले भी लोकसभा चुनाव हो सकते हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव तय समय सीमा से पहले भी हो सकते हैं. हालांकि, नीतीश कुमार ने ये दावा क्यों और किस आधार पर किया है इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी. नीतीश कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में नहीं बल्कि 2023 में और समय से पहले हो सकता है. विपक्षियों को एकजुट करने में जुटे हैं नीतीश कुमार बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयास में जुटे हुए हैं. नीतीश कुमार लगातार विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. इतना ही नहीं आगामी 23 जून 2023 को बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी दलों का जुटान होने वाला है. बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव समेत तमाम विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहेंगे. महागठबंधन से अलग हुआ HAM वहीं, विपक्षी दलों की बैठक से ठीक पहले HAM यानि जीतन राम मांझी की पार्टी महागठबंधन सरकार से अलग हो गई है. बिहार की महागठबंधन सरकार से अलग होते ही जीतन राम मांझी ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि विपक्षी दलों की बैठक के बाद ही एक बड़ा खेला होगा. हम क्या-क्या करते हैं ये 23 जून 2023 के बाद देखने को मिलेगा. इसके अलावा मांझी ने भी दावा किया है कि वह कभी भी महागठबंधन दलों के साथ नहीं थे वह सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार के साथ थे. मांझी ने कहा कि हम केवल नीतीश के साथ थे महागठबंधन में रहने या ना रहने के बारे में जो भी कुछ बोले या कुछ कहता है वह फालतू है. जनता ने दी इजाजत जीतन राम मांझी ने आगे कहा कि मैं जहां भी गया जनता ने हमको इजाजत दिया कि अब आपको सीएम नीतीश का साथ छोड़ना चाहिए. जनका की इजाजत के बाद हमने सीएम नीतीश का साथ छोड़ा है. हमने जनता के ही कहने पर मर्ज करने को लेकर जो प्रस्ताव आया था उसका विरोध किया था. हमने शुरू से ही तय कर लिया है कि हमारी पार्टी किसी भी पार्टी में अपना विलय नहीं करेगी. हमारी पार्टी स्वतंत्र तरीके से काम करेगी. उसके बाद से ही वो लोग दवाब बनाने लगे और संतोष सुमन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. BJP ने बुलाई बैठक बिहार की महागठबंधन सरकार से जीतन राम मांझी की पार्टी यानि HAM अलग हो चुकी है और बीजेपी अब इस मौके को भुनाने की तैयारी में है, बीजेपी हाईकमान द्वारा दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है. ये बैठक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के घर पर हो रही है. सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में बिहार बीजेपी के शीर्ष नेता मौजूद हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज हो रही मीटिंग में बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े, बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, बीजेपी सांसद सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मौजूद हैं.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read