'EVM पर भरोसा नहीं तो चुनाव लड़ने से करें इनकार': लालू के 'बैलेट पेपर से चुनाव' वाले बयान पर चिराग का तंज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला. इसके बाद ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जतायी जा रही. चिराग पासवान ने इसपर पलटवार किया. दरभंगा: बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने चुनाव में जीत का दावा किया साथ ही ईवीएम को लेकर उठ रहे सवाल पर कहा कि 'बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए.' लालू यादव द्वारा EVM के परिणाम पर सवाल उठाने पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गयी. एलजेपीआर प्रमुख सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लालू प्रसाद यादव के बयान पर पलटवार किया. EVM पर सवाल उठाने वालों को सलाहः चिराग ने कहा कि जब आपको विश्वास ही नहीं है तो, आज ही घोषणा कर दीजिए कि अगला चुनाव EVM से होगा तो हम नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं कि हम चुनाव जीतेंगे, जब हार जाते हैं तो ईवीएम पर सवाल उठाते हैं. चिराग पासवान ने कहा कि देश में जितने लोग बोलते हैं कि चुनाव बैलेट से होना चाहिए, वो लोग चुनाव से पहले दावे पेश ना करे. चिराग पासवान ने उपचुनाव में महागठबंधन के द्वारा सभी सीटों पर जीत होने के दावे पर तंज कसा. "आने वाले दिनों में बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है. अगर राजद को ऐसा लगता है कि EVM से धोखाधड़ी हो रही है, ये व्यवस्था सही नहीं है तो अभी से घोषणा कर दे ना कि जब तक EVM से चुनाव होगा हम चुनाव नहीं लड़ेंगे." - चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री इंडिया गठबंधन को दोहरा चरित्रः चिराग पासवान ने कहा कि जब झारखंड में जीत होती है तो ईवीएम ठीक है, बिहार में या फिर महाराष्ट्र में हार हो जाती है तो ईवीएम में गड़बड़ी हुई है. इनका दोहरा चरित्र नहीं चल सकता. जिस राज्यों में परिणाम आपके पक्ष में आये, वो आपके लिए ठीक है जहां का परिणाम आपके पक्ष में नहीं आए वो गलत है. चिराग पासवान ने झारखंड में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए इंडिया गठबंधन के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि वो लोग वहां क्यों गये थे, वहां भी तो EVM से चुनाव हुआ था. झूठे मुद्दे बनाते हैंः चिराग पासवान ने कहा कि हकीकत में इंडिया गठबंधन के लोगों को आत्म चिंतन करने की जरूरत है. क्या कारण है कि लोग आप पर विश्वास नहीं कर रहे हैं, क्योंकि आप लोग बार-बार झूठ बोलते हैं. ये लोग हाथ में संविधान का प्रति लेकर घूमते हैं और कहते हैं कि संविधान खतरे में है. लोगों को समझ में आ रहा है कि यह लोग झूठे मुद्दे बना रहे हैं. चिराग ने कहा कि सबको पता है कि ना तो कोई आरक्षण हटा सकता है, ना ही संविधान को बदल सकता है. झूठ बोलकर लोग में डर फैला रहे हैं.
Article Advertisement
Politics
'EVM पर भरोसा नहीं तो चुनाव लड़ने से करें इनकार': लालू के 'बैलेट पेपर से चुनाव' वाले बयान पर चिराग का तंज
'EVM पर भरोसा नहीं तो चुनाव लड़ने से करें इनकार': लालू के 'बैलेट पेपर से चुनाव' वाले बयान पर चिराग का तंज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला. इसके बाद ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जतायी जा रही. चिराग पासवान ने इसपर पलटवार किया. दरभंगा: बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
