सनातन पर सियासत: चिराग पासवान ने बोला उदयनिधि स्टालिन पर करारा हमला, पढ़िए-क्या, कुछ कहा?
चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा, 'जहां हमलोग सर्वधर्म सद्भावना की बात करते है वहीं तामिलनाडु के मुख्यमंत्री के सुपुत्र उदयनिधि स्टालिन के बयान ने एक धर्म विशेष की भावना को आहत किया है. तमिलनाडु के सीएम एम के स्टॉलिन के पुत्र व मंत्री उदयनिधि स्टालिन के द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ दिए गए बयान पर सियासत जारी है. ताजा मामले में एलजीपी (आर) चीफ चिराग पासवान ने उनपर जोरदार हमला बोला है. चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा, 'जहां हमलोग सर्वधर्म सद्भावना की बात करते है वहीं तामिलनाडु के मुख्यमंत्री के सुपुत्र उदयनिधि स्टालिन के बयान ने एक धर्म विशेष की भावना को आहत किया है. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमलोग विकसित भारत बनाने की ओर अग्रसर है ऐसे में विकास के मुद्दों पर चर्चाएं होनी चाहिए न कि अपनी महत्वाकांक्षा के लिए किसी धर्म पर टिप्पणी किया जाए. एलजेपी (आर) विपक्षी गठबंधन के साथी दल राजद और जनता दल यूनाइटेड से सवाल करती है की क्या आप इस बयान का समर्थन करते है?
क्या ऐसे ही बयानों से देश का नेतृत्व करेंगे आप ?
देश की एकता और संप्रभुता के साथ खिलवाड़ देश कतई बर्दाश्त नहीं करेगा. क्या कहा था उदयनिधि स्टालिन ने तमिलनाडु के खेल और युवा मामलों के मंत्री और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि सनातन धर्म मच्छर से फालने वाले डेंगू और मलेरिया रोग की तरह है और इसे खत्म करना होगा. वह तमिलनाडु प्रोग्रेसिव राइटर्स फोरम द्वारा आयोजित सनातनम (सनातन धर्म) उन्मूलन सम्मेलन में बोल रहे थे. उदयनिधि ने अपने भाषण में कहा : सनातन धर्म को खत्म करने के लिए आयोजित इस सम्मेलन में मुझे बोलने का मौका देने के लिए मैं आयोजकों को धन्यवाद देता हूं. मैं सम्मेलन को सनातन धर्म का विरोध करने के बजाय सनातन धर्म का उन्मूलन कहने के लिए आयोजकों को बधाई देता हूं. उन्होंने आगे कहा, कुछ चीजें हैं, जिन्हें हमें खत्म करना है और हम सिर्फ विरोध नहीं कर सकते. मच्छर, डेंगू, कोरोना और मलेरिया ऐसी चीजें हैं, जिनका हम विरोध नहीं कर सकते. हमें उन्हें खत्म करना है. सनातनम भी ऐसा ही है. सनातनम का विरोध नहीं, बल्कि उन्मूलन करना हमारा पहला काम है. खेल मंत्री, जो डीएमके युवा विंग के राज्य सचिव भी हैं, ने कहा कि सनातन धर्म समानता और सामाजिक न्याय दोनों का विरोधी था. उन्होंने आगे कहा, सनातनम का अर्थ क्या है?
शाश्वत या कुछ ऐसा, जिसे बदला नहीं जा सकता, कुछ ऐसा जिस पर सवाल नहीं उठाया जा सकता और यही तो सनातनम का अर्थ है. युवा नेता उदयनिधि फिल्म अभिनेता और निर्माता भी हैं. उन्होंने कहा कि सनातनम लोगों को जाति के आधार पर बांटता है. उन्होंने कहा, हालांकि, हमारे कलैगनार (करुणानिधि) हर समुदाय को एक गांव में ले आए और इसे समथुवपुरम (समानता गांव) नाम दिया. इस बीच, तमिलनाडु इकाई के भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने उदयनिधि स्टालिन के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह सनातन धर्म को मानने वाली भारत की 80 प्रतिशत आबादी के नरसंहार का आह्वान कर रहे थे. उन्होंने पूछा कि क्या विपक्षी इंडिया गठबंधन की मुंबई बैठक में इसी पर सहमति बनी थी, जिसमें डीएमके भी शामिल है.
Article Advertisement
Bihar
सनातन पर सियासत: चिराग पासवान ने बोला उदयनिधि स्टालिन पर करारा हमला, पढ़िए-क्या, कुछ कहा?
सनातन पर सियासत: चिराग पासवान ने बोला उदयनिधि स्टालिन पर करारा हमला, पढ़िए-क्या, कुछ कहा? चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा, 'जहां हमलोग सर्वधर्म सद्भावना की बात करते है वहीं तामिलनाडु के मुख्यमंत्री के सुपुत्र उदयनिधि स्टालिन के बयान ने एक धर्म विशेष की भावना को आहत किया है. तमिलनाडु के सी

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?

Bihar
वैशाली में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 7 मजदूर घायल: तकनीकी खराबी या सुरक्षा में चूक?

Bihar
भागलपुर में बाढ़ का कहर: करीब 6 लाख लोग प्रभावित, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
