नित्यानंद राय से मुलाकात के बाद चिराग पासवान का ऐलान-'हाजीपुर से ही लडूंगा चुनाव उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह हाजीपुर लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे. बता दें कि इस बात की अटकलें लगाई जा रही है कि जल्द ही चिराग पासवान मोदी सरकार की कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यांद राय से मुलाकात करने के बाद एक बड़ा एलान किया. उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह हाजीपुर लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे. बता दें कि इस बात की अटकलें लगाई जा रही है कि जल्द ही चिराग पासवान मोदी सरकार की कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने आज नित्यानंद राय से मुलाकात की है और अब देश के गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे. दरअसल, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के द्वारा पटना में राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी. बैठक के बाद इस बात का निर्णय लिया गया कि चिराग पासवान की पार्टी जल्द ही NDA के साथ होगी. इस गठबंधन के बाद चिराग पासवान केंद्र में मंत्री भी बनाए जा सकते हैं. बैठक खत्म होने के बाद चिराग पासवान ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए स्पष्ट कर दिया कि वह इस बार हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे. चिराग पासवान ने कहा कि हाजीपुर हमारा सीट रहा है और ऐसे में इस सीट को छोड़ने की तो बात ही नहीं उठती है. वहीं, खुद के केंद्र में मंत्री बनाए जाने से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि मेरे लिए गठबंधन आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव ज्यादा जरूरी है ना कि मेरे लिए मंत्री बनना जरूरी है. ये बात समय आने पर तय की जाएंगी. यदि में सार्वजनिक तौर पर ऐसी बातों पर चर्चा करूं तो ये गठबंधन धर्म को तोड़नेवाली बात होगी. जल्द मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं चिराग खुद को पीएम मोदी का हनुमान कहने वाले चिराग पासवान के 'अच्छे दिन' आने वाले हैं. दरअसल, सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि चिराग पासवान जल्द ही मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, इस बात की पुष्टि ना तो भारत सरकार द्वारा की गई है और ना ही चिराग पासवान के द्वारा. बताया जा रहा है कि 18 जुलाई को एनडीए की अहम बैठक होनेवाली है और इसी बैठक में चिराग पासवान के मोदी कैबिनेट में शामिल किए जाने पर मुहर लग सकती है. फिर से सहयोगियों को एकजुट कर रहा NDA लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मोदी सरकार अपने सहयोगियो को ज्यादा ही तवज्जो दे रही है. उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान को केंद्र द्वारा सुरक्षा कवर देकर इस बात को साबित किया गया है. एनडीए एक बार फिर से चाहता है कि उसके सभी पुराने साथे उसके साथ हो जाएंगे. इसी मिशन के तहत चिराग पासवान को मोदी कैबिनेट में जगह मिलने की बात सामने आ रही है. वहीं, महाराष्ट्र के सीएम शिदें गुट के एक सांसद को केंद्र में मंत्री बनाए जाने की भी चर्चा है. आखिरी बार होगा कैबिनेट विस्तार!
लोकसभा चुनाव 2024 में अब बहुत ही कम समय बचा है. ऐसे में एनडीए की निगाहें यूपी, पश्चिम बंगाल, तेलांगना, आंद्र प्रदेश, महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों में उभरते राजनीतिक समीकरण पर है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए मोदी कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा. इतना ही नहीं इस तरह के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कई मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी भी हो सकती है और ऐसे-ऐसे लोगों को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है जिन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा. कई बार मोदी कैबिनेट में ऐसे चेहरों को शामिल किया गया है जिनके बारे में कोई कल्पना तक नहीं कर सकता था. खुद को पीएम मोदी का हनुमान बताते रहे हैं चिराग एलजेपी (चिराग गुट) के अध्यक्ष चिराग पासवान खुद को की बार पीएम मोदी का हनुमान बता चुके हैं. उन्होंने कहा कि वह हमेशा पीएम मोदी के साथ थे हैं और रहेंगे. यहां तक कि बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने बीजेपी के उम्मीदवारों के खिलाफ कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था वहीं, जहां-जहां जेडीयू ने चुनाव लड़ा था वहां-वहां चिराग पासवान ने अपने उम्मीदवार उतारे थे.
Article Advertisement
Politics
नित्यानंद राय से मुलाकात के बाद चिराग पासवान का ऐलान-'हाजीपुर से ही लडूंगा चुनाव
नित्यानंद राय से मुलाकात के बाद चिराग पासवान का ऐलान-'हाजीपुर से ही लडूंगा चुनाव उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह हाजीपुर लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे. बता दें कि इस बात की अटकलें लगाई जा रही है कि जल्द ही चिराग पासवान मोदी सरकार की कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं. लोक जनशक्ति पार्टी (

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
