इंटीमेट वीडियो बनाया, ब्लैकमेल किया और फिर… चेन्नई में हैवानियत का शिकार बनी इंजीनियरिंग की छात्रा Chennai Rape Case Latest Update: चेन्नई के अन्ना विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा 37 वर्षीय शख्स की हवस का शिकार बन गई।
शख्स ने जबरदस्ती पीड़िता का रेप किया और उसे ब्लैकमेल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
Chennai Rape Case Latest Update: तमिलनाडु के चेन्नई से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है।
37 वर्षीय शख्स ने इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया और उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की।
लड़की का बलात्कार करने के बाद शख्स ने जबरन उसका नंबर लिया और कहा जब मैं बुलाऊं तो मेरी बताई हुई जगह पर आ जाना।
शख्स का दावा था कि उसके पास पीड़िता का वीडियो है, जिसे वो वायरल कर सकता है।
इस रेप केस से न सिर्फ तमिलनाडु बल्कि पूरे देश में हड़कंप मच गया है।
कॉलेज परिसर में हुआ रेप यह मामला चेन्नई के अन्ना विश्वविद्यालय का है।
इंजीनियरिंग की सेकेंड ईयर की छात्रा के साथ कॉलेज परिसर में ही रेप हुआ।
वहीं रेप करने वाला शख्स कॉलेज के पास होटल चलाता था।
आरोपी का नाम ज्ञानशेखरन है, जिसके ऊपर पहले से ही कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
इस रेप केस के बाद तमिलनाडु का सियासी पारा भी आसमान छूने लगा है।
आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज पुलिस ने मामले पर शिकायत दर्ज करते हुए आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया है।
FIR की मानें तो घटना 23 दिसंबर की रात 8 बजे की है।
पीड़िता अपने दोस्त के साथ कॉलेज परिसर के एक सूनसान हिस्से में मौजूद थी।
कॉलेज का यह हिस्सा राजभवन और आईआईटी के बेहद करीब है।
तभी ज्ञानशेखरन दोनों कपल के पास गया और दावा किया कि उसके पास दोनों कपल के इंटीमेट फोटोज और वीडियो हैं।
ऐसे में ज्ञानशेखरन ने पीड़िता के साथी को डरा धमका कर वहां से जाने के लिए कहा।
उसके जाने के बाद ज्ञानशेखरन ने पीड़िता का जबरन बलात्कार किया।
रेप केस समेत 15 मुकदमें दर्ज वारदात को अंजाम देने के बाद ज्ञानशेखरन ने पीड़िता का फोन नंबर मांगा और कहा कि जब वो बुलाए तो उसे आना होगा।
बता दें कि ज्ञानशेखरन 2011 में भी कॉलेज की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के जुर्म में पकड़ा गया था।
वहीं ज्ञानशेखरन के खिलाफ चोरी और डकैती के 15 मुकदमें दर्ज हैं।
जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने ज्ञानशेखरन को गिरफ्तार कर लिया है।
अब पुलिस उसके मोबाइल की जांच कर रही है।
पुलिस को शक है कि उसके फोन में पीड़िता समेत कई महिलाओं के आपत्तिजनक फोटोज और वीडियोज मौजूद होंगे।
वहीं पुलिस कॉलेज का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
स्टालिन सरकार पर उठे सवाल चेन्नई में हुई इस वारदात को लेकर सियासी माहौल भी गरमा गया है।
AIADMK के महासचिव पलानीस्वामी और तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष अन्नामलाई समेत कई लोगों ने मुख्यमंत्री स्टालिन की अगुवाई वाली DMK सरकार की आलोचना की है।
उनका कहना है कि शिक्षण संस्थानों में पुख्ता सुरक्षा का अभाव है।
Article Advertisement
Education
इंटीमेट वीडियो बनाया, ब्लैकमेल किया और फिर… चेन्नई में हैवानियत का शिकार बनी इंजीनियरिंग की छात्रा
इंटीमेट वीडियो बनाया, ब्लैकमेल किया और फिर… चेन्नई में हैवानियत का शिकार बनी इंजीनियरिंग की छात्रा Chennai Rape Case Latest Update: चेन्नई के अन्ना विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा 37 वर्षीय शख्स की हवस का शिकार बन गई। शख्स ने जबरदस्ती पीड़िता का रेप किया और उसे ब्लैकमेल करने में कोई कसर नहीं

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15120 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15120 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
