अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाईDumka News: बिहार के कैमूर में एंबुलेंस हादसा, जामा के युवक समेत 3 की मौतबिहार में बनी परीक्षा सुधार कमेटी, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार बने अध्यक्षमुख्यमंत्री अपनी जुबान पर कायम हैं तो इस्तीफा दें, जमुई कांड में तेजस्वी का सम्राट को चैलेंजSamastipur News: पीएफसी बिहार ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में झारखंड को हरायाबहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ...बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनकएनीमिया मुक्त बिहार में जहानाबाद दूसरे स्थान परसुपौल : बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ की सुपौल जिला इकाई गठित‘अगर रील नहीं बनाया होता तो क्या पकड़ा जाता’, जमुई कांड पर ये क्या बोले गए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीजमुई कांड पर रंग की सियासत, तेजस्वी ने भगवा से जोड़ा तो बीजेपी लेकर आई हरा गमछा!भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाईDumka News: बिहार के कैमूर में एंबुलेंस हादसा, जामा के युवक समेत 3 की मौतबिहार में बनी परीक्षा सुधार कमेटी, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार बने अध्यक्षमुख्यमंत्री अपनी जुबान पर कायम हैं तो इस्तीफा दें, जमुई कांड में तेजस्वी का सम्राट को चैलेंजSamastipur News: पीएफसी बिहार ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में झारखंड को हरायाबहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ...बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनकएनीमिया मुक्त बिहार में जहानाबाद दूसरे स्थान परसुपौल : बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ की सुपौल जिला इकाई गठित‘अगर रील नहीं बनाया होता तो क्या पकड़ा जाता’, जमुई कांड पर ये क्या बोले गए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीजमुई कांड पर रंग की सियासत, तेजस्वी ने भगवा से जोड़ा तो बीजेपी लेकर आई हरा गमछा!

Article Advertisement

Sports

चहल और कृष्णप्पा गौतम कोविड-19 पॉजिटिव, श्रीलंका में रूके रहेंगे : बीसीसीआई अधिकारी

चहल और कृष्णप्पा गौतम कोविड-19 पॉजिटिव, श्रीलंका में रूके रहेंगे : बीसीसीआई अधिकारी कोलंबो, 30 जुलाई (भाषा) भारतीय क्रिकेटर कृष्णप्पा गौतम और युजवेंद्र चहल को रवानगी पूर्व जांच में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया जिसके कारण उन्हें श्रीलंका में ही रूके रहना होगा। इस तरह ये दोनों भी पृथकवास में रहेंगे। आल र

चहल और कृष्णप्पा गौतम कोविड-19 पॉजिटिव, श्रीलंका में रूके रहेंगे : बीसीसीआई अधिकारी

Article Advertisement

चहल और कृष्णप्पा गौतम कोविड-19 पॉजिटिव, श्रीलंका में रूके रहेंगे : बीसीसीआई अधिकारी कोलंबो, 30 जुलाई (भाषा) भारतीय क्रिकेटर कृष्णप्पा गौतम और युजवेंद्र चहल को रवानगी पूर्व जांच में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया जिसके कारण उन्हें श्रीलंका में ही रूके रहना होगा। इस तरह ये दोनों भी पृथकवास में रहेंगे। आल राउंडर कृणाल पंड्या पहले ही संक्रमित होने के कारण वहां पृथकवास में हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा था कि टीम कोलंबो से रवाना हो चुकी है लेकिन हवाई अड्डे पर अब भी इंतजार कर रही है क्योंकि कुछ नये मामले सामने आये हैं। बीसीसीआई के कोलंबो में सूत्र ने पीटीआई से गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘युजी और गौतम पॉजिटिव पाये गये हैं, टीम को कृणाल पंड्या के बिना चार्टर फ्लाइट से बेंगलुरू लौटना था। लेकिन नियमों के अनुसार गौतम और युजी को अब श्रीलंका में सात दिन के पृथकवास में रहना होगा। ’’ प्रत्येक सदस्य को लौटने के लिये फ्लाइट पकड़ने से पहले आरटी-पीसीआर परीक्षण कराना था। गौतम और चहल को भी पॉजिटिव पाया गया जो कृणाल की करीबी संपर्क माने जा रहे थे। छह अन्य क्रिकेटर - हार्दिक पंड्या, मनीष पांडे, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, पृथ्वी साव और दीपक चाहर - स्वदेश रवाना हो पायेंगे। साव और सूर्य को ब्रिटेन रवाना होना है जहां वे आवेश खान और वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर टीम से जुड़ेंगे जो चोटिल हो गये थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read