केंद्रीय मंत्री को मिली धमकी, फोन पर मांगी 50 लाख रुपए की रंगदारी; जानें क्या है मामला?
Central Ministry Sanjay Seth Threat Call: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को धमकी भरा मैसेज मिला है।
कुछ लोगों ने उनसे 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है।
Central Ministry Sanjay Seth Threat Call: मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री को कुछ लोगों ने फोन पर धमकी दे डाली है।
आरोपियों ने मंत्री के सामने 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है।
इस घटना से सियासी गलियारों में भी हड़कंप मच गया है।
यह धमकी भरा संदेश केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मिला है।
संजय सेठ ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है।
वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
खबरों की मानें तो संजय सेठ के पास अज्ञात नंबर से मैसेज आया।
शख्स ने 50 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की है।
शुक्रवार की शाम को अपराधियों ने एक के बाद एक ढेर सारे धमकी भरे मैसेज किए हैं।
संजय सेठ का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर को तकरीबन 4 बजे के आसपास उनके मोबाइल पर ढेर सारे धमकी भरे मैसेज आए।
आरोपियों ने उन्हें 50 लाख रुपए की रकम अदा करने की धमकी दी।
संजय सेठ ने इसकी जानकारी दिल्ली के डीसीपी को दे दी।
डीसीपी ने फौरन उनसे मुलाकात करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने ट्रेस किया नंबर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि मैसेज करने वाला नंबर झारखंड के रांची का है।
रांची के कांके से यह मैसेज किए गए हैं।
पुलिस नंबर को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।
ऐसे में संजय सेठ ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता से भी बात की है।
पुलिस आरोपियों को पकड़ने में लगी है।
कौन हैं संजय सेठ?
बता दें कि संजय सेठ झारखंड की राजधानी रांची से ही बीजेपी के सांसद हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने रांची से जीत का परचम लहराया था।
वहीं मोदी सरकार में उन्हें रक्षा राज्य मंत्री का पदभार सौंपा गया है।
Article Advertisement
Crime
केंद्रीय मंत्री को मिली धमकी, फोन पर मांगी 50 लाख रुपए की रंगदारी; जानें क्या है मामला?
केंद्रीय मंत्री को मिली धमकी, फोन पर मांगी 50 लाख रुपए की रंगदारी; जानें क्या है मामला? Central Ministry Sanjay Seth Threat Call: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को धमकी भरा मैसेज मिला है। कुछ लोगों ने उनसे 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। Central Ministry Sanjay Seth Threat Call: मोदी सरकार के

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
