कनाडा में हिन्दू मंदिर पर हमले का वीडियो, खालिस्तान समर्थकों ने किया हमला, क्या बोले ट्रूडो?
Canada : कनाडा में एक मंदिर में खालिस्तान समर्थकों ने हमला कर दिया है।
भक्तों की पिटाई की गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
Canada : भारत और कनाडा क रिश्ते बिगड़ चुके हैं।
खालिस्तान समर्थकों को बढ़ावा देने के आरोप के बाद अब कनाडा में मंदिर पर हमला हुआ है।
श्रद्धालुओं के साथ मारपीट हुई है।
कुछ लोग खालिस्तानी झंडे लिए मंदिर परिसर में घुस गए और श्रद्धालुओं को पीटना शुरू कर दिया।
इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर परिसर में खालिस्तानी चरमपंथियों ने हिंदू-कनाडाई भक्तों पर हमला किया।
इसकी खूब आलोचना हो रही है।
हमले का वीडियो भी सामने आया है, मंदिर में भक्तों पर हुए हमले पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
कनाडा में सभी को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि खालिस्तान समर्थन वाले झंडे लेकर कुछ लोग मंदिर के गेट के अंदर दाखिल हो रहे हैं।
उनके हाथ में डंडे भी हैं, वह लोगों को पीट रहे हैं।
लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं।
कुछ लोगों को पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के बीच भागते देखा जा सकता है।
इस हमले के बाद कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा कि ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में हुई हिंसा की घटनाएं अस्वीकार्य हैं।
प्रत्येक कनाडाई को अपने विश्वास का स्वतंत्र रूप से और सुरक्षित रूप से पालन करने का अधिकार है ।मामले का संज्ञान लेकर तुरंत इसकी जांच के लिए को धन्यवाद!
कनाडा की कानून व्यवस्था पर सवाल सामने आए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हमलावर गेट से दाखिल हो रहे हैं, भक्तों को पीट रहे हैं और फिर इसके बाद वहां से निकल भी गए।
सवाल ये उठता है कि क्या कोई पुलिसकर्मी की तैनाती भी थी?
वीडियो में एक भी पुलिसकर्मी या सुरक्षाकर्मी नहीं दिख रहे हैं।
ऐसे में ना सिर्फ ये चिंता का विषय है बल्कि कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठ रहा है।
Article Advertisement
Politics
कनाडा में हिन्दू मंदिर पर हमले का वीडियो, खालिस्तान समर्थकों ने किया हमला, क्या बोले ट्रूडो?
कनाडा में हिन्दू मंदिर पर हमले का वीडियो, खालिस्तान समर्थकों ने किया हमला, क्या बोले ट्रूडो? Canada : कनाडा में एक मंदिर में खालिस्तान समर्थकों ने हमला कर दिया है। भक्तों की पिटाई की गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। Canada : भारत और कनाडा क रिश्ते बिगड़ चुके हैं। खालिस्तान समर्थकों को बढ़ावा देने के

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
