मोदी सरकार का रिटर्न गिफ्ट, आंध्र प्रदेश पर क्यों मेहरबान BJP, बजट पर क्या बोले चंद्रबाबू नायडू?
संसद में मंगलवार को मोदी सरकार का बजट पेश किया गया।
इस बार बजट में एनडीए के घटक दलों का खास ध्यान रखा गया।
निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के लिए सरकार का खजाना खोल दिया।
आइए जानते हैं कि बजट में आंध्र प्रदेश को क्या मिला?
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को देश का पूर्णकालिक बजट पेश किया।
मोदी 3.0 का यह पहला और निर्मला सीतारमण का 7वां बजट रहा।
इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम चंद्रबाबू नायडू को रिटर्न गिफ्ट दिया।
केंद्र ने उनके लिए अपना खजाना खोल दिया।
आइए जानते हैं कि आंध्र प्रदेश पर मोदी सरकार क्यों मेहरबान है?
आंध्र प्रदेश को मिला आर्थिक पैकेज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में आंध्र प्रदेश को बड़ा तोहफा दिया।
उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के तहत किए गए सारे वादे पूरे किए जाएंगे।
केंद्र सरकार ने राज्य की पूंजी की जरूरतों को स्वीकार कर लिया।
इसके तहत बजट में आंध्र प्रदेश के लिए 15 हजार करोड़ रुपये की घोषणा की गई।
इस प्रोजेक्ट से किसानों को होगा लाभ निर्मला सीतारमण ने पोलावरम सिंचाई परियोजना के लिए बड़ी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, क्योंकि इस प्रोजेक्ट से वहां के किसानों को फायदा मिलेगा।
इस परियोजना के लिए धनराशि मुहैया कराई जाएगी।
साथ ही आंध्र प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया जाएगा, इसके लिए सरकार की ओर से जल, बिजली, रेलवे और सड़क जैसे आवश्यक बुनियादी ढांचे के लिए बजट दिया जाएगा।
आंध्र प्रदेश पर क्यों मेहरबान है मोदी सरकार?
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद केंद्र की राजनीतिक परिस्थितियां बदल गईं।
भारतीय जनता पार्टी बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई।
ऐसे में घटक दल टीडीपी और जेडीयू के सपोर्ट से मोदी 3.0 की सरकार बनी।
मोदी सरकार पर चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार दबाव बनाने में सफल रहे।
इसका असर बजट 2024 में देखने को मिला।
सरकार के बजट में आंध्र प्रदेश और बिहार के लिए स्पेशल घोषणाएं की गईं।
बजट पर क्या बोले चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आंध्र प्रदेश के लोगों की ओर से मैं प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारे राज्य की जरूरतों को पहचाना और वित्त वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट में राजधानी, पोलावरम, औद्योगिक नोड्स और पिछड़े क्षेत्रों के विकास पर ध्यान केंद्रित किया।
केंद्र की यह मदद आंध्र प्रदेश के पुनर्निर्माण में बहुत मददगार साबित होगी।
मैं इस प्रगतिशील और आत्मविश्वास बढ़ाने वाले बजट की प्रस्तुति के लिए आपको बधाई देता हूं।
Article Advertisement
Politics
मोदी सरकार का रिटर्न गिफ्ट, आंध्र प्रदेश पर क्यों मेहरबान BJP, बजट पर क्या बोले चंद्रबाबू नायडू?
मोदी सरकार का रिटर्न गिफ्ट, आंध्र प्रदेश पर क्यों मेहरबान BJP, बजट पर क्या बोले चंद्रबाबू नायडू? संसद में मंगलवार को मोदी सरकार का बजट पेश किया गया। इस बार बजट में एनडीए के घटक दलों का खास ध्यान रखा गया। निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के लिए सरकार का खजाना खोल दिया। आइए जानते हैं कि बजट में आंध्र प

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
