भारतीय टीम का ‘सुनील नरेन’, बुची बाबू टूर्नामेंट से सामने आया वीडियो बुची बाबू टूर्नामेंट में श्रेयस अय्यर ने अपनी गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींचा है।
अय्यर का गेंदबाजी एक्शन बिल्कुल सुनील नरेन की तरह दिख रहा है।
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
Buchi Babu Tournament Shreyas Iyer: टीम इंडिया जहां एक तरफ इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक पर चल रही है तो वहीं भारत में बुची बाबू टूर्नामेंट खेला जा रहा है।
इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं।
इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन करके कुछ खिलाड़ी बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले सेलेक्टर और कोच गौतम गंभीर का ध्यान खींच रहे हैं।
पहले ईशान किशन ने शानदार शतक लगाकर टीम इंडिया में वापसी के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी।
वहीं अब श्रेयस अय्यर ने अपनी गेंदबाजी से गौतम गंभीर का ध्यान खींचा है।
केकेआर में उनकी टीम के सदस्य सुनील नरेन की तरह अय्यर का गेंदबाजी एक्शन देखने को मिला है।
सुनील नरेन की तरह श्रेयस का गेंदबाजी एक्शन बुची बाबू टूर्नामेंट में श्रेयस अय्यर मुंबई टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
इस दौरान टूर्नामेंट में मुंबई और टीएनसीए 11 के बीच मुकाबला खेला गया।
इसमें श्रेयस अय्यर को मुंबई की तरफ से गेंदबाजी करते हुए देखा गया।
अय्यर का गेंदबाजी एक्शन देखकर फैंस हैरान रह गए।
क्योंकि अय्यर का गेंदबाजी एक्शन वेस्टइंडीज क्रिकेटर सुनील नरेन की तरह ही है।
सोशल मीडिया पर अब अय्यर का ये गेंदबाजी करने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
अय्यर ने खींचा गंभीर का ध्यान रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर का मानना है कि भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को थोड़ी बहुत गेंदबाजी करनी चाहिए, जिससे मैच के बीच में टीम को मदद मिल सके।
जबसे गंभीर टीम के कोच बने हैं हमने सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह को गेंदबाजी करते हुए देखा, वहीं अब अय्यर भी गेंदबाजी करते दिखे हैं।
अपने इस ओवर में अय्यर ने महज 7 रन ही खर्च किए थे।
बता दें, बल्लेबाजी में इन दिनों अय्यर खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं।
इससे पहले अय्यर को श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज में खेलते हुए देखा गया था, इस सीरीज में भी अय्यर ने काफी निराश किया था।
अब अगर अय्यर को बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह बनानी है तो उनको घरेलू क्रिकेट में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
Sports
भारतीय टीम का ‘सुनील नरेन’, बुची बाबू टूर्नामेंट से सामने आया वीडियो
Published: 28/08/2024, 06:16:41 pm•34 views•Seemanchal Live
भारतीय टीम का ‘सुनील नरेन’, बुची बाबू टूर्नामेंट से सामने आया वीडियो बुची बाबू टूर्नामेंट में श्रेयस अय्यर ने अपनी गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींचा है। अय्यर का गेंदबाजी एक्शन बिल्कुल सुनील नरेन की तरह दिख रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। Buchi Babu Tournament Shreyas

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Sports
इंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया की तैयारियां तेज, युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

Sports
साउथ एशियन थ्रो बॉल चैंपियनशिप में भारत का जलवा, पुरुष और महिला दोनों टीमों ने जीता गोल्ड

Sports
भारतीय लीग खेलने की सजा: पीटर सिडल पर लगा बैन, T20 ब्लास्ट से बाहर
Bihar
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने मतदाताओं को बड़ा संदेश दिया

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


