पूर्व मंत्री बृजबिहारी हत्या मामले में मुन्ना शुक्ला और मंटू तिवारी को उम्रकैद, पूर्व MP सूरजभान सिंह समेत 6 बरी बिहार के पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपना फैसला सुनाया है।
कोर्ट ने 8 में से 6 आरोपियों को बरी कर दिया है।
Brijbihari Prasad Murder Case: बिहार के पूर्व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपना फैसला सुनाया है।
कोर्ट ने पूर्व सांसद सूरज भान सिंह, राजन तिवारी समेत 6 लोगों को बरी कर दिया।
वहीं पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला और मंटू तिवारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 15 दिन में सरेंडर करने को कहा है।
बता दें कि पटना हाईकोर्ट ने 2014 में सभी 8 आरोपियों को बरी कर दिया था।
पूर्व मंत्री की पत्नी और भाजपा नेता रमा देवी और सीबीआई ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
इसके बाद सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने 21 और 22 अगस्त को सुनवाई पूरी कर आदेश सुरक्षित रख लिया था।
1998 में हुई थी हत्या पूर्व मंत्री बृजबिहारी प्रसाद की हत्या 1998 में हुई थी।
उस समय वे इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती थे।
वहीं इस मामले में निचली अदालत ने 2009 में 8 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
बृजबिहारी प्रसाद हाॅस्पिटल के कैंपस में वाॅक कर रहे थे।
उस समय वहां पहुंचे बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
तब बिहार में राबड़ी देवी की सरकार थी।
हत्याकांड में शामिल थे ये आरोपी इस हत्याकांड में निचली कोर्ट ने सूरजभान सिंह, विजय शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला, मुकेश सिंह, राजन तिवारी, ललन सिंह, मंटू तिवारी, राम निरंजन चौधरी, सुनील सिंह और शशि कुमार राय को आरोपी बनाया था।
पति की हत्या के बाद रमा देवी ने भाजपा में शामिल हो गई थी।
पार्टी की टिकट पर जीतकर वह 2019 में शिवहर लोकसभा से संसद पहुंची थी।
2024 के चुनाव में पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया।
Article Advertisement
Crime
पूर्व मंत्री बृजबिहारी हत्या मामले में मुन्ना शुक्ला और मंटू तिवारी को उम्रकैद, पूर्व MP सूरजभान सिंह समेत 6 बरी
पूर्व मंत्री बृजबिहारी हत्या मामले में मुन्ना शुक्ला और मंटू तिवारी को उम्रकैद, पूर्व MP सूरजभान सिंह समेत 6 बरी बिहार के पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 8 में से 6 आरोपियों को बरी कर दिया है। Brijbihari Prasad Murder Case

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
