'रजाई से निकलें.. तभी क्रांति होगी', 12 बजे रात से BPSC अभ्यर्थियों के साथ धरने पर बैठे हैं पप्पू यादव पप्पू यादव आधी रात से बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ धरने पर बैठे हैं. उन्होंने कहा कि साथियों रजाई से निकलें, तभी क्रांति होगी. पटना: बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर परीक्षार्थी लगातार पटना के गर्दनीबाग में धरने पर बैठे हैं. पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार की रात बीपीएससी अभ्यर्थियों से मुलाकात कर अपना समर्थन दिया, वहीं अब पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी खुलकर उनके समर्थन में आ गए हैं. रविवार आधी रात से वह धरनास्थल पर बैठे हैं. उन्होंने ऐलान कर दिया कि जब तक परीक्षा रद्द नहीं होगी, उनकी लड़ाई जारी रहेगी. पप्पू यादव भी बैठे धरने पर: पप्पू यादव ने रविवार रात को बीपीएससी अभ्यर्थियों से गर्दनीबाग में जाकर मुलाकात की. वह खुद भी रात 12 बजे से धरने पर बैठे हुए हैं. उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग से परीक्षा को रद्द कर दोबारा से परीक्षा कराने की मांग की है. पूर्णिया सांसद ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन उग्र होगा. "मैं बीपीएससी परीक्षा की मांग के साथ आज रात बारह बजे से परीक्षार्थियों के साथ पटना गर्दनीबाग में धरना पर बैठ गया हूं. हर हाल में पूरी परीक्षा रद्द कर पुनः एग्जाम कराए बीपीएससी. अन्यथा, हर परिस्थिति में लड़ाई जारी रहेगी."- राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, निर्दलीय सांसद, पूर्णिया 'रजाई से निकलें, तभी क्रांति होगी': सांसद पप्पू यादव ने बीपीएससी छात्रों को अपना पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार और बीपीएससी होश में आओ. छात्र हित में यह परीक्षा रद्द करो. एग्जाम माफिया के चंगुल से बाहर आओ. पप्पू ने कहा कि ये बेटियां इस भीषण ठंड में धरना पर बैठी थीं मैं कैसे घर में रजाई में कैसे सो जाता?
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि साथियों रजाई से निकलें, तभी क्रांति होगी.
Article Advertisement
Education
'रजाई से निकलें.. तभी क्रांति होगी', 12 बजे रात से BPSC अभ्यर्थियों के साथ धरने पर बैठे हैं पप्पू यादव - PAPPU YADAV
'रजाई से निकलें.. तभी क्रांति होगी', 12 बजे रात से BPSC अभ्यर्थियों के साथ धरने पर बैठे हैं पप्पू यादव पप्पू यादव आधी रात से बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ धरने पर बैठे हैं. उन्होंने कहा कि साथियों रजाई से निकलें, तभी क्रांति होगी. पटना: बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर परीक्षार्थी लगातार

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15120 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15120 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
