अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर 3.9 लीटर कफ सिरप और नशीली दवा जब्तबिहार का अनोखा गांव, यहां 90% आबादी करती है सब्जियों की खेती, सालभर लहलहाते हैं खेत'बिछावन ठीक कर देना नीतीश की आदत है', बिहार के इस नेता ने बताये पूर्व रेल मंत्री के साथ बिताए अनसुने पलों की कहानीभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाईDumka News: बिहार के कैमूर में एंबुलेंस हादसा, जामा के युवक समेत 3 की मौतबिहार में बनी परीक्षा सुधार कमेटी, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार बने अध्यक्षमुख्यमंत्री अपनी जुबान पर कायम हैं तो इस्तीफा दें, जमुई कांड में तेजस्वी का सम्राट को चैलेंजSamastipur News: पीएफसी बिहार ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में झारखंड को हरायाबहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ...बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनकएनीमिया मुक्त बिहार में जहानाबाद दूसरे स्थान परभारत-नेपाल सीमा पर 3.9 लीटर कफ सिरप और नशीली दवा जब्तबिहार का अनोखा गांव, यहां 90% आबादी करती है सब्जियों की खेती, सालभर लहलहाते हैं खेत'बिछावन ठीक कर देना नीतीश की आदत है', बिहार के इस नेता ने बताये पूर्व रेल मंत्री के साथ बिताए अनसुने पलों की कहानीभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाईDumka News: बिहार के कैमूर में एंबुलेंस हादसा, जामा के युवक समेत 3 की मौतबिहार में बनी परीक्षा सुधार कमेटी, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार बने अध्यक्षमुख्यमंत्री अपनी जुबान पर कायम हैं तो इस्तीफा दें, जमुई कांड में तेजस्वी का सम्राट को चैलेंजSamastipur News: पीएफसी बिहार ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में झारखंड को हरायाबहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ...बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनकएनीमिया मुक्त बिहार में जहानाबाद दूसरे स्थान पर

Article Advertisement

Crime

भाजपा कार्यकर्ताओं का रेवती थाने में धरना

भाजपा कार्यकर्ताओं का रेवती थाने में धरना बलिया(उप्र) 19 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाने के एक उप निरीक्षक पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को थाने में करीब तीन घंटे तक धरना दिया। पुलिस के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र में रवि

भाजपा कार्यकर्ताओं का रेवती थाने में धरना

Article Advertisement

भाजपा कार्यकर्ताओं का रेवती थाने में धरना बलिया(उप्र) 19 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाने के एक उप निरीक्षक पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को थाने में करीब तीन घंटे तक धरना दिया। पुलिस के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र में रविवार देर रात वाहन को ओवरटेक करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई । थाने के प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल चार लोगों को हिरासत में लिया । उन्होंने बताया कि पुलिस हिरासत में लिये गये चारों लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस उप जिलाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई कर ही रही थी कि तभी भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता थाने में पहुंच गए तथा एक पक्ष के गिरफ्तार एक व्यक्ति को पुलिस की अभिरक्षा से छुड़ाने का प्रयास करने लगे । दूसरी तरफ रेवती नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व भाजपा की स्थानीय नेता कनक पांडेय ने आरोप लगाया है कि सोमवार को मारपीट की लिखित शिकायत करने भाजपा के एक स्थानीय नेता राजेश गुप्ता थाने पहुंचे तो थाने में तैनात एक पुलिस उप निरीक्षक ने उनके साथ मारपीट व अभद्रता की । उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना शुरू कर दिया । भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की,घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे । उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत सुनी तथा आरोपों की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया । इस आश्वासन के करीब तीन घण्टे बाद यह धरना समाप्त हुआ । पांडेय ने पुलिस पर मारपीट के आरोप को निराधार करार दिया है ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read