बिहारः हथियार के दम पर बीजेपी विधायक के पेट्रोल पंप पर लूट, सीसीटीवी का डीवीआर उखाड़ ले गए बदमाश बिहार में बीजेपी विधायक के पेट्रोल पंप पर लूट का मामला सामने आया है।
यहां तीन बदमाशों ने 2.25 लाख लूटने के बाद पेट्रोल पंप कर्मियों की पिटाई की और सीसीटीवी का डीवीआर भी उखाड़ ले गए।
मामले में पुलिस की जांच जारी है।
BJP MLA’s petrol pump robbed: बिहार के मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने हथियारों के दम पर बीजेपी विधायक का पेट्रोल पंप लूट लिया।
बेखौफ बदमाशों ने पहले हथियारों के दम पर पेट्रोल पंप कर्मी को निशाना बनाया और फिर केबिन में घुसकर लूट को अंजाम दिया।
अपराधी लूटपाट करने के बाद सीसीटीवी का डीवीआर भी उखाड़ ले गए।
घटना पानापुर थाना क्षेत्र के पखनहां नेशनल हाइवे 28 के पास देर रात की है।
ये भी पढ़ेंः /news/araira-news बदमाशों ने लूटपाट की इस घटना में 2.25 लाख रुपये साफ कर दिए।
अपराधियों ने लूट के साथ नोजल मैन की पिटाई की है।
घटना के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ मारपीट करने के बाद मैनेजर के चैंबर में धावा बोला और फिर पेट्रोल पंप में लगे हुए सीसीटीवी के डीवीआर को उखाड़ कर ले गए।
इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।
जानकारी के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है।
3 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम पेट्रोल पंप के मैनेजर बिट्टू कुमार और नोजलमैन विनय कुमार ने बताया कि बदमाशों की संख्या तीन थी, जिन्होंने हथियारों के दम पर घटना को अंजाम दिया।
बदमाशों ने पहले नोजल मैन को लूटा और फिर केबिन में घुसकर लूटपाट किया।
केबिन में लूटपाट करने के बाद अपराधी मैनेजर के केबिन में गए और सीसीटीवी का डीवीआर उखाड़ कर चले गए।
पीड़ित कर्मियों ने बताया कि बदमाशों की उम्र 24 से 25 वर्ष के बीच थी।
ये बदमाश बिना मास्क लगाए लूटपाट करने पहुंचे थे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
पूरे मामले में एसएचओ अभिषेक कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप को निशाना बनाया गया है।
बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के दम पर लूटपाट को अंजाम दिया है।
मामले में जांच की जा रही है।
साथ ही आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
अपराधी अपने साथ पेट्रोल पंप का सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए हैं।
सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
मामले में टेक्निकल टीम की भी मदद ली जा रही है।
साथ ही बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम छापा भी मार रही हैं।
Article Advertisement
Crime
बिहारः हथियार के दम पर बीजेपी विधायक के पेट्रोल पंप पर लूट, सीसीटीवी का डीवीआर उखाड़ ले गए बदमाश
बिहारः हथियार के दम पर बीजेपी विधायक के पेट्रोल पंप पर लूट, सीसीटीवी का डीवीआर उखाड़ ले गए बदमाश बिहार में बीजेपी विधायक के पेट्रोल पंप पर लूट का मामला सामने आया है। यहां तीन बदमाशों ने 2.25 लाख लूटने के बाद पेट्रोल पंप कर्मियों की पिटाई की और सीसीटीवी का डीवीआर भी उखाड़ ले गए। मामले में पुलिस की जा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
