अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी ने नशीले पदार्थ और हथियार जब्त किए, पांच लोग पकड़े गएBRICS Summit में भी छाया बिहार का सत्तू, जानिए क्यों इसे कहा जाता है देसी सुपरफूड9 किमी लंबी ट्रकों की कतार घटकर 6 किमी हुई: भैरहवा भंसार रात 1 बजे तक खुला तो 516 वाहनों की निकासी; CTD वाल...MLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातबिहार का ये बड़ा हाईवे डूबा पानी में! NH-80 पर सफर ठप्प, जानिए कहां जाने वालों को हो रही दिक्कतभारत-नेपाल सीमा पर 9.77 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB और कुआरी पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा, नेपा...अब दुनिया चखेगी बिहार का स्वाद, ब्रिक्स समिट की किट में शामिल हुए सत्तू और मखानानेपाल में बाढ़-भूस्खलन से सोनौली बॉर्डर पर 12 किमी जाम: कई दिन से फंसे मालवाहक, सड़क पर गुजार रहे रात-दिन; ...BRICS में 'ब्रांड बिहार' का डंका! विदेशी मेहमानों को तोहफे में सत्तू और मखाना, मिथिला पेंटिंग्स ने जीता दिलबिहार MLC चुनाव को लेकर JDU के कैंडिडेट लगभग फाइनल, औपचारिक घोषणा बाकी, जानिए कौन-कौन नाम रेस मेंजाम से बेहाल सोनौली, मालवाहकों का बढ़ा दबावभारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी ने नशीले पदार्थ और हथियार जब्त किए, पांच लोग पकड़े गएBRICS Summit में भी छाया बिहार का सत्तू, जानिए क्यों इसे कहा जाता है देसी सुपरफूड9 किमी लंबी ट्रकों की कतार घटकर 6 किमी हुई: भैरहवा भंसार रात 1 बजे तक खुला तो 516 वाहनों की निकासी; CTD वाल...MLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातबिहार का ये बड़ा हाईवे डूबा पानी में! NH-80 पर सफर ठप्प, जानिए कहां जाने वालों को हो रही दिक्कतभारत-नेपाल सीमा पर 9.77 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB और कुआरी पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा, नेपा...अब दुनिया चखेगी बिहार का स्वाद, ब्रिक्स समिट की किट में शामिल हुए सत्तू और मखानानेपाल में बाढ़-भूस्खलन से सोनौली बॉर्डर पर 12 किमी जाम: कई दिन से फंसे मालवाहक, सड़क पर गुजार रहे रात-दिन; ...BRICS में 'ब्रांड बिहार' का डंका! विदेशी मेहमानों को तोहफे में सत्तू और मखाना, मिथिला पेंटिंग्स ने जीता दिलबिहार MLC चुनाव को लेकर JDU के कैंडिडेट लगभग फाइनल, औपचारिक घोषणा बाकी, जानिए कौन-कौन नाम रेस मेंजाम से बेहाल सोनौली, मालवाहकों का बढ़ा दबाव

Article Advertisement

Crime

बीजेपी नेता मुन्ना शर्मा कौन? जिनका पटना में दिन दहाड़े हुआ मर्डर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बीजेपी नेता मुन्ना शर्मा कौन? जिनका पटना में दिन दहाड़े हुआ मर्डर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या की वजह भी चौंकाने वाली है। BJP Leader Shyam Sundar aka Munna Sharma Murder: बिहार में गुंड

बीजेपी नेता मुन्ना शर्मा कौन? जिनका पटना में दिन दहाड़े हुआ मर्डर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Article Advertisement

बीजेपी नेता मुन्ना शर्मा कौन? जिनका पटना में दिन दहाड़े हुआ मर्डर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या की वजह भी चौंकाने वाली है। BJP Leader Shyam Sundar aka Munna Sharma Murder: बिहार में गुंडाराज थमने का नाम नहीं ले रहा है। बदमाशों के निशाने पर आम जनता नहीं बल्कि राजनेता आ गए हैं। जीतन साहनी मर्डर केस के बाद बिहार से एक और चौंकाने वाला मर्डर केस सामने आया है, जहां बदमाशों ने बीजेपी नेता की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना बिहार की राजधानी पटना में घटी है। बीजेपी कार्यकर्ता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा के मर्डर का आंखों देखा हाल सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। इस हत्याकांड से पटना में हड़कंप मच गया है। क्या है हत्या की वजह? खबरों की मानें तो घटना आज सुबह 4 बजे की है। श्याम सुंदर मनोज कमलिया अपने घर से थोड़ी दूर पर गए थे। तभी 2 बाइक सवार आए और उन्होंने मुन्ना शर्मा को गोली मार दी। हालांकि यह हत्या किसी पुरानी रंजिश या साजिश के तहत नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह चेन स्नैचिंग की घटना थी, जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस दरअसल मुन्ना शर्मा ने गले में सोने की चेन पहनी थी। बदमाश चेन छीनने की फिराक में मुन्ना शर्मा के पास आए। बदमाशों ने चेन और मोबाइल छीनने के बाद उनके सिर में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के फौरन बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मुन्ना शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को 6 बजे घटना की जानकारी मिली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। मगर अभी तक किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। कौन थे श्याम सुंदर शर्मा? श्याम सुंदर शर्मा पटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता थे। वो काफी लंबे समय से बीजेपी से जुड़े हुए हैं। लोग उन्हें मुन्ना शर्मा के नाम से जानते थे। मुन्ना शर्मा बीजेपी के चौक मंडल के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके थे। पटना में उनकी अच्छी-खासी जान पहचान है। आज सुबह जैसे ही मु्न्ना शर्मा की हत्या की खबर सामने आई, पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपियों की तलाश जारी है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read