भाजपा अपनी कमजोरियों पर पर्दा डालने के लिए धर्मांतरण को राजनीतक रंग देना चाहती है: मायावती लखनऊ, पांच जुलाई (भाषा) बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह देश के कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी कमजोरियों पर पर्दा डालने के लिए धर्मांतरण के मुद्दे को राजनीतिक रंग देना चाहती है।
मायावती ने एक बयान में कहा, "डरा-धमका कर या लालच देकर किसी का धर्म परिवर्तन कराना पूरी तरह अवैध है और ऐसे मामलों की सही जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
लेकिन एक सोची समझी रणनीति और साजिश के तहत इसकी आड़ में इसे जबरन हिंदू (बनाम) मुस्लिम मुद्दा बनाना तथा पूरे मुस्लिम समुदाय को शक की नजरों से देखना कतई उचित नहीं है।
बसपा इसका डट कर विरोध करेगी।" उन्होंने कहा कि ऐसा दावा किया जा रहा है कि धर्मांतरण की आड़ में देश को नुकसान पहुंचाने की साजिश काफी पहले से चल रही थी और अगर यह सच है तो देश की खुफिया एजेंसियां अब तक क्या कर रही थी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय पर अब जो कार्रवाई हो रही है, वह बहुत पहले हो जानी चाहिए थी।
बसपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया, "इसके पीछे हमें भाजपा का राजनीतिक स्वार्थ ज्यादा नजर आ रहा है और ऐसा लगता है कि अब वे देश के कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी कमजोरियों पर पर्दा डालने के लिए इसे राजनीतिक रंग देना चाहते हैं।
अगर यह वाकई में कोई साजिश है तो अत्यंत निंदनीय है।" इसके अलावा मायावती ने यह भी कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने माफिया तत्व बता कर अब तक जिन लोगों की संपत्ति जब्त या ध्वस्त की है, उनमें ज्यादातर मुस्लिम समुदाय के लोग प्रभावित हुए हैं और इससे समुदाय में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।
हालांकि, उन्होंने किसी के नाम का जिक्र किये बगैर यह कहा।
गौरतलब है कि योगी सरकार ने मऊ से बसपा विधायक मुख्तार अंसारी और उनके सहयोगियों के खिलाफ हाल में इस तरह की कार्रवाई की है।
Article Advertisement
Politics
भाजपा अपनी कमजोरियों पर पर्दा डालने के लिए धर्मांतरण को राजनीतक रंग देना चाहती है: मायावती
भाजपा अपनी कमजोरियों पर पर्दा डालने के लिए धर्मांतरण को राजनीतक रंग देना चाहती है: मायावती लखनऊ, पांच जुलाई (भाषा) बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह देश के कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी कमजोरियों पर पर्दा डालने के लिए धर्मांतरण के मुद्दे को

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Bihar
जमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफा

Bihar
बिहार के छात्रों की समस्याएं अब सीधे प्रशासन तक, कैंटीन से छात्रवृत्ति और सुरक्षा तक उठे सवाल
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
