BJP के 'एक्शन' वाले बयान के बाद पवन सिंह का पलटवार, कही बड़ी बात बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति चरम पर है. इस बीच भोजपुरी के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति चरम पर है. इस बीच भोजपुरी के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. अभी बीते 13 मई को बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता प्रेम कुमार ने पवन सिंह को लेकर एक बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि, ''अगर पवन सिंह नामांकन वापस नहीं लेते हैं तो कार्रवाई होगी. कई ऐसे लोग थे जिन्होंने पार्टी में रहते हुए खिलाफ लड़ा तो उस पर कार्रवाई की गई है. जल्द ही पार्टी उनके (पवन सिंह) खिलाफ पार्टी कार्रवाई करेगी.'' अब बीजेपी के इस बयान को लेकर पवन सिंह ने जवाब दिया है. बीते बुधवार (15 मई) को पवन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, ''मैं अपना नामांकन वापस नहीं लूंगा.'' आपको बता दें कि पवन सिंह ने कहा कि, ''मैंने उनका (प्रेम कुमार) बयान मीडिया में देखा है. मैं कलाकार हूं या क्रिमिनल हूं?
ये हिंदुस्तान है और हर व्यक्ति को अपने तरीके से स्वतंत्र जीने का अधिकार है. क्या होगा नहीं होगा वो बाद की बाद है. जिस रास्ते पर निकल पड़ा हूं तो निकल पड़ा हूं. पवन सिंह ने कहा कि मैं अपना नामांकन वापस नहीं लूंगा.'' 'हर व्यक्ति जीवन में चाहता है नया करना' - पवन सिंह आपको बता दें कि आगे पवन सिंह ने कहा कि, ''जीवन भर सीखना है. मैं जब गायक बना तो मैंने कल्पना नहीं की थी कि हीरो बन जाऊंगा. हीरो बन गया तो गायिकी नहीं छूट गई. हर व्यक्ति जीवन में कुछ नया करना चाहता है. मुझे जो आशीर्वाद मिल रहा है मैं आनंद में हूं. हर काम अच्छे से होगा.'' साथ ही आगे पवन सिंह ने कहा कि, ''काराकाट में विकास का मुद्दा है. लड़ाई यहां सिर्फ और सिर्फ विकास की है.'' इसके अलावा जब मीडिया वालों ने पवन सिंह से पूछा कि, ''पवन सिंह ने काराकाट ही क्यों चुना?'' इस सवाल पर जवाब देते हुए पवन सिंह ने कहा कि, ''मेरे नाम की कहीं और से घोषणा हुई थी. पवन का गाना ही मुद्दा बन गया कि बंगाल के ऊपर पवन सिंह गाना गाते हैं. यह कोई मुद्दा ही नहीं है. मैंने तय किया था कि चुनाव लड़ूंगा. स्थान क्या होगा पार्टी कौन सी होगी यह तय नहीं किया था. मैंने अपने दोस्तों और परिवार से पूछा कि शाहाबाद में कहां से चुनाव लड़ना चाहिए. तब लोगों ने कहा कि काराकाट से लड़ो. काराकाट में विकास नहीं हुआ है. मुझे सांसद बनकर पैसा नहीं कमाना है. जनता के लिए काम करना है. विकास का काम करना है.'' अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि काराकाट सीट से किस उम्मीदवार की किस्मत चमकती है.
Article Advertisement
Politics
BJP के 'एक्शन' वाले बयान के बाद पवन सिंह का पलटवार, कही बड़ी बात
BJP के 'एक्शन' वाले बयान के बाद पवन सिंह का पलटवार, कही बड़ी बात बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति चरम पर है. इस बीच भोजपुरी के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति चरम पर है. इस बीच भोजपुरी के पावरस्टार कहे जान

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
