BJP ने उड़ीसा में भाजपा कार्यकर्ताओं को कुचलने वाले को बनाया प्रत्याशी, यहां देखें पूरी लिस्ट भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को उड़ीसा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 8 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।
ऐसे में पार्टी अब तक 139 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।
भाजपा ने शनिवार 27 अप्रैल को उड़ीसा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 8 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की।
अब तक पार्टी 147 में से 139 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
बीजेपी की यह लिस्ट चर्चा में है क्योंकि पार्टी ने 8 में 4 टिकट उन प्रत्याशियों को दिए हैं जो हाल ही में बीजद से भाजपा में शामिल हुए हैं।
पार्टी ने बीजद से निष्कासित विधायक प्रशांत कुमार जगदेव को खुर्दा सीट से और सिमरानी नायक को हिंडोल सीट से मैदान में उतारने की घोषणा की है।
सिमरानी और जगदेव के अलावा भाजपा ने सालीपुर से अभिनेता अरिंदम राॅय को प्रत्याशी बनाया है।
राॅय बीजेडी के संगठन महासचिव प्रणब दास के बहनोई हैं।
उन्होंने मार्च में पार्टी से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए।
भाजपा ने केंद्रपाड़ा से गीतांजलि सेठी को प्रत्याशी बनाया है।
सेठी भी इस सप्ताह की शुरुआत में भाजपा में शामिल हुई थी।
बता दें कि भाजपा के अलावा बीजेडी ने शनिवार को तीन और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।
ऐसे में अब तक नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी 144 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
2 बार के विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर चढ़ाई थी एसयूवी बता दें कि प्रशांत कुमार जगदेव 2019 में चिल्का से और 2014 में बेगुनिया सीट से चुनाव जीत चुके हैं।
जगदेव मार्च 2022 में भीड़ पर एसयूवी चढ़ाने के आरोप में जेल भी जा चुके हैं।
जानकारी के अनुसार मार्च 2022 में ब्लाॅक अध्यक्ष के चुनाव के दौरान खुर्दा जिलेे के बानापुर ब्लाॅक ऑफिस के सामने तत्कालीन विधायक जगदेव ने भाजपा कार्यकर्ताओं को एसयूवी से रौंद दिया था।
इस हादसे में 20 कार्यकर्ता घायल हो गए थे।
इसके बाद गुस्साई भीड़ ने विधायक के साथ मारपीट की और एसयूवी में आग लगा दी।
जगदेव के अलावा इनको बनाया प्रत्याशी घटना के 10 दिन बाद पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार कर लिया था।
उनके खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराएं लगाई गई थी।
हालांकि बाद में उन्हें जुलाई 2022 में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई।
जमानत मिलने से पहले वे करीब 4 महीने तक जेल में रहे थे।
वहीं सिमरानी नायक दो बार से रिजर्व हिंडोल सीट से विधायक हैं।
इस बार बीजद ने उनको टिकट नहीं दिया तो वे भाजपा में शामिल हो गईं।
Article Advertisement
Crime
BJP ने उड़ीसा में भाजपा कार्यकर्ताओं को कुचलने वाले को बनाया प्रत्याशी, यहां देखें पूरी लिस्ट
BJP ने उड़ीसा में भाजपा कार्यकर्ताओं को कुचलने वाले को बनाया प्रत्याशी, यहां देखें पूरी लिस्ट भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को उड़ीसा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 8 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। ऐसे में पार्टी अब तक 139 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। भाजपा ने शनिवार 27 अप्रैल को उड़ीसा विध

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
