अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
CM सम्राट चौधरी का उमड़ा लिटरेचर प्रेम! बिहार में आयोजित होगा हिंदी साहित्य समागम, जुटेंगे देश भर के विद्वानUCC पर बिहार NDA में सियासी शीत युद्ध शुरू! अमित शाह से मिलेंगे संजय झा, इधर श्याम रजक ने खोला मोर्चाबिहार में यूसीसी लागू नहीं होगा : जदयूबिहार: बाढ़ के पानी में स्नान करना पड़ा भारी, दो सगे भाइयों की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातममेरा व्यक्तिगत क्या लाभ होगा? नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में बाढ़ को लेकर क्यों करने लगे ऐसी बात!'मैन-मेड और नेता-मेड डिजास्टर', गुस्से में पप्पू यादव किस बात को लेकर जा रहे हैं सुप्रीम कोर्ट?हरलाखी में 52 किलो गांजा बरामद: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, तस्कर नेपाल की ओर भागेबिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 14 सितंबर 2026: CM सम्राट का ऐलान, बाढ़ से स्थायी समाधान का प्रयास, शिवराज के नेतृत्व में बनेगी टीमहिंदी दिवस पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम; जुटेंगे साहित्यकारनेपाल जेल से फरार 18 भारतीय बंदी अब भी लापता, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ीभारत-नेपाल सीमा पर 231 लीटर नेपाली शराब बरामद: बसंतपुर में SSB ने दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल भी जब्त की, दो...CM सम्राट चौधरी का उमड़ा लिटरेचर प्रेम! बिहार में आयोजित होगा हिंदी साहित्य समागम, जुटेंगे देश भर के विद्वानUCC पर बिहार NDA में सियासी शीत युद्ध शुरू! अमित शाह से मिलेंगे संजय झा, इधर श्याम रजक ने खोला मोर्चाबिहार में यूसीसी लागू नहीं होगा : जदयूबिहार: बाढ़ के पानी में स्नान करना पड़ा भारी, दो सगे भाइयों की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातममेरा व्यक्तिगत क्या लाभ होगा? नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में बाढ़ को लेकर क्यों करने लगे ऐसी बात!'मैन-मेड और नेता-मेड डिजास्टर', गुस्से में पप्पू यादव किस बात को लेकर जा रहे हैं सुप्रीम कोर्ट?हरलाखी में 52 किलो गांजा बरामद: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, तस्कर नेपाल की ओर भागेबिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 14 सितंबर 2026: CM सम्राट का ऐलान, बाढ़ से स्थायी समाधान का प्रयास, शिवराज के नेतृत्व में बनेगी टीमहिंदी दिवस पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम; जुटेंगे साहित्यकारनेपाल जेल से फरार 18 भारतीय बंदी अब भी लापता, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ीभारत-नेपाल सीमा पर 231 लीटर नेपाली शराब बरामद: बसंतपुर में SSB ने दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल भी जब्त की, दो...

Article Advertisement

Crime

बागेश्वर वाले बाबा पर RJD-BJP में घमासान, सुशील मोदी ने जगदानंद के लिए कही ये बड़ी बात

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री बिहार आने वाले हैं और आरजेडी उनके आगमन का विरोध कर रही है. आरजेडी नेताओं की तरफ से बयानबाजी जारी है और तेज प्रताप यादव तो पूरी सेना तैयार करके बैठे हैं. अब बीजेपी और आरजेडी के बीच घमासान भी जारी है. वहीं, सुशील मोदी ने आरजेडी पर करारा हमला करते हुए कहा है कि

बागेश्वर वाले बाबा पर RJD-BJP में घमासान, सुशील मोदी ने जगदानंद के लिए कही ये बड़ी बात

Article Advertisement

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री बिहार आने वाले हैं और आरजेडी उनके आगमन का विरोध कर रही है. आरजेडी नेताओं की तरफ से बयानबाजी जारी है और तेज प्रताप यादव तो पूरी सेना तैयार करके बैठे हैं. अब बीजेपी और आरजेडी के बीच घमासान भी जारी है. वहीं, सुशील मोदी ने आरजेडी पर करारा हमला करते हुए कहा है कि सबसे पहले आरजेडी को जगदानंद के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि अगर उनमें या आरजेडी में हिम्मत है तो इस्लाम और ईशाई धर्म प्रचारकों के खिलाफ टिप्पड़ी करके दिखाए. सुशील मोदी ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री और ब्राम्हणों के खिलाफ बयानबाजी करने वाले जगदानंद पर आरजेडी कार्रवाई करके दिखाए. उन्होंने आगे कहा कि देश को कर्बला बनाने की धमकी देनेवालों के खिलाफ   जगदानंद और चंद्रशेखर के खिलाफ कार्रवाई करे RJD बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि संत धीरेंद्र शास्त्री और ब्राह्मणों पर टिप्पणी करने से पहले RJD को नफरती बयानों के सूरमा जगदानंद और प्रोफेसर चंद्रशेखर के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। सुशील मोदी ने कहा कि RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ने जब राम मंदिर को "नफरत की जमीन पर बनने वाला" धर्मस्थल कहा, तब क्या वह करोड़ों राम-भक्तों के प्रति नफरत और द्वेष से भरा बयान नहीं था? लालू प्रसाद ने मौन रह कर इस बयान का समर्थन किनका वोट पाने के लिए किया था? MY समीकरण के अपराधियों को करा रहे हैं रिहा उन्होंने कहा कि सत्ता में लौटते ही RJD एक तरफ हिंदू संस्कृति, राम मंदिर, रामचरित मानस, धीरेंद्र शास्त्री जैसे संतों और ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहा है, तो दूसरी तरफ एम-वाई समीकरण के दुर्दांत अपराधियों तक को जेल से रिहा करवा रहा है. सुशील मोदी ने कहा कि RJD के मंत्रियों-पदाधिकारियों में यदि हिम्मत है, तो वे इस्लाम और ईसाई पंथ के प्रचारकों पर भी टिप्पणी करें   सत्ता मिलते ही RJD बन जाती है अहंकारी उन्होंने कहा कि जब महागठबंधन के एक एमएलसी ने पूरे देश को कर्बला ( युद्ध भूमि) बना देने की धमकी दी, तब क्या यह नफरती बयान नहीं था? RJD ने उस बयान की निंदा करने का भी साहस नहीं दिखाया. सुशील मोदी ने कहा कि जब भ्रष्टाचार के कारण RJD सत्ता से बाहर होता है, तब इन्हें हवन-पूजन, मंदिर, काशी-वृन्दावन और ब्राह्मणों की याद आती है, लेकिन सत्ता मिलते ही ये लोग अहंकार में आकर ब्राह्मणों को विदेशी बताने लगते हैं. उन्होंने कहा कि कहा कि यदि RJD ए टू जेड की पार्टी है, तो हाल में जिन पदाधिकारियों की घोषणा हुई, उनमें एक भी ब्राह्मण क्यों नहीं है?

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read