बिहार के इस शहर ने लिखी खुद की नई इबारत, रूसी सेना के लिए किया ऐसा काम, दुनियाभर में हो गया मशहूर!
बिहार का हाजीपुर शहर अपने कृषि उत्पादन के लिए जाना जाता है. अब इस शहर ने रूसी सेना के लिए जूते बनाकर खुद की नई इबारत लिखी है. ऐसा करके हाजीपुर शहर दुनियाभर में मशहूर हो गया. Bihar News: बिहार का हाजीपुर शहर अपने कृषि उत्पादन के लिए जाना जाता है. अब इस शहर ने रूसी सेना के लिए जूते बनाकर खुद की नई इबारत लिखी है. ऐसा करके हाजीपुर शहर दुनियाभर में मशहूर हो गया. रूस का यूक्रेन से युद्ध चल रहा है. यूक्रेन में सैन्य अभियानों के दौरान रूसी सैनिक हाजीपुर में बने 'मेड इन बिहार' जूतों को पहनकर मार्च करती है. इस तरह हाजीपुर शहर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान दर्ज कराई है. कौन सी कंपनी बनती है ये जूते रूसी सैनिकों के लिए जूते हाजीपुर स्थित कॉम्पिटेंस एक्सपोर्ट्स (Competence Exports) कंपनी बनाती है. यह एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, जो रूस में स्थित कंपनियों के लिए सेफ्टी शूज् बनाती है. साथ ही यह कंपनी यूरोपीय बाजारों के लिए भी डिजाइनर जूते बनाती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस कंपनी के जूतों की वहां काफी डिमांड है. कंपनी के जनरल मैनेजर शिब कुमार रॉय ने बताया, 'हमने 2018 में हाजीपुर फैसेलिटी शुरू की. इसके पीछे का मुख्य मकसद स्थानीय लोगों को रोजगार पैदा करना है.' उन्होंने ने बताया, 'हाजीपुर में सेफ्टी शूज बनाते हैं, जिन्हें रूस को एक्सपोर्ट किया जाता है. अभी रूस को ही एक्सपोर्ट किए जाते हैं. हम धीरे-धीरे यूरोप पर भी काम कर रहे हैं और जल्द ही घरेलू बाजार में लॉन्च करेंगे.' हाजीपुर में बने जूतों की खूबियां शिब कुमार रॉय ने बताया कि जूतों को रूसी सेना की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया जाता है. ये जूते हल्के और फिसलन रोधी होते हैं. इन जूतों को फिसलन रोधी बनाने के लिए इनके तलवों को खास तरह से डिजाइन किया गया है. इतना ही नहीं इन जूतों को -40 डिग्री सेल्सियस जबरदस्त ठंड के मौसम के लिए बनाया गया है. बताया गया है कि जब रूसी सैनिक इन जूतों को पहनते हैं, तो उनके पैर जबरदस्त ठंड से बच पाते हैं. रॉय ने बताया है कि इन्हीं खूबियों के चलते ही रूसी सैनिकों के लिए ये जूते पहली पसंद बने हुए हैं. बिहार में बनाएंगे वर्ल्ड क्लास फैक्ट्री रॉय ने आगे बताया, 'उनकी कंपनी रूस के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक है. कंपनी के एमडी दानेश प्रसाद की महत्वाकांक्षा बिहार में एक वर्ल्ड क्लास फैक्ट्री बनाने और राज्य के रोजदार में योगदान देना है. हम कर्मचारियों को अधिकतम रोजगार देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, जिनमें से 300 कर्मचारियों में से 70 फीसदी महिलाएं हैं.' उन्होंने बताया कि पिछले साल 1.5 मिलियन जोड़ी जूते निर्यात किए, जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये है. उनका टारगेट अगले साल इसे 50 फीसदी तक बढ़ाना है.
Article Advertisement
Business
बिहार के इस शहर ने लिखी खुद की नई इबारत, रूसी सेना के लिए किया ऐसा काम, दुनियाभर में हो गया मशहूर!
बिहार के इस शहर ने लिखी खुद की नई इबारत, रूसी सेना के लिए किया ऐसा काम, दुनियाभर में हो गया मशहूर! बिहार का हाजीपुर शहर अपने कृषि उत्पादन के लिए जाना जाता है. अब इस शहर ने रूसी सेना के लिए जूते बनाकर खुद की नई इबारत लिखी है. ऐसा करके हाजीपुर शहर दुनियाभर में मशहूर हो गया. Bihar News: बिहार का हाजीपु

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

Business
₹59,113 करोड़ की Net Worth दिखाकर मिला Loan, बाद में ₹31.79 करोड़ का दावा! Subhash Chandra पर CBI FIR

Business
भारत में Investment Boom के संकेत: Private निवेश 12% उछला, GDP 7.8%; क्या अब तेजी से बढ़ेंगी नौकरियां?

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
