अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
छठ में कैसे जाएंगे बिहार, ट्रेन की सारी टिकट बुक, दिल्ली-पटना फ्लाइट किराया ₹22,000 के पार पहुंचा100 साल पुरानी विरासत: 900000 चांदी के सिक्कों से बना था बिहार का ये महल, नक्काशी देख रह जाएंगे दंगबिहार में अब नहीं कटेगी बिजली! बक्सर में 1320 मेगावाट उत्पादन शुरू, राज्य में ही 85% खपतSiwan News मौनिया बाबा महोत्सव में दिखी बिहार की लोक संस्कृति की रंगीन छटाअभी भी बिहार में कोसी और बूढ़ी गंडक नदियां खतरे के निशान से ऊपर, लोगों को निकालने के लिए 1790 बोट लगाए गएबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार मौसम: चंपारण समेत 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में उमस भरी गर्मी, 44 लाख आबादी झेल रही बाढ़ का द...पूर्ण स्टूडियो के रूप में विकसित हो भारत-नेपाल सीमा पर बथनाहा आकाशवाणी रिले केंद्र : विजयफर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटछठ में कैसे जाएंगे बिहार, ट्रेन की सारी टिकट बुक, दिल्ली-पटना फ्लाइट किराया ₹22,000 के पार पहुंचा100 साल पुरानी विरासत: 900000 चांदी के सिक्कों से बना था बिहार का ये महल, नक्काशी देख रह जाएंगे दंगबिहार में अब नहीं कटेगी बिजली! बक्सर में 1320 मेगावाट उत्पादन शुरू, राज्य में ही 85% खपतSiwan News मौनिया बाबा महोत्सव में दिखी बिहार की लोक संस्कृति की रंगीन छटाअभी भी बिहार में कोसी और बूढ़ी गंडक नदियां खतरे के निशान से ऊपर, लोगों को निकालने के लिए 1790 बोट लगाए गएबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार मौसम: चंपारण समेत 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में उमस भरी गर्मी, 44 लाख आबादी झेल रही बाढ़ का द...पूर्ण स्टूडियो के रूप में विकसित हो भारत-नेपाल सीमा पर बथनाहा आकाशवाणी रिले केंद्र : विजयफर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेट

Article Advertisement

Politics

BJP सांसद संजय जायसवाल को पब्लिक ने घेरा, जानिए-किस बात पर भड़के थे लोग?

BJP सांसद संजय जायसवाल को पब्लिक ने घेरा, जानिए-किस बात पर भड़के थे लोग? देश में 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं और बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव भी होने हैं ऐसे में अब आम जनता अपने नेताओं से हिसाब किताब मांग रही है. कुछ ऐसा ही देखने को मिला है बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सह बेतिया के सांसद संज

BJP सांसद संजय जायसवाल को पब्लिक ने घेरा, जानिए-किस बात पर भड़के थे लोग?

Article Advertisement

BJP सांसद संजय जायसवाल को पब्लिक ने घेरा, जानिए-किस बात पर भड़के थे लोग? देश में 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं और बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव भी होने हैं ऐसे में अब आम जनता अपने नेताओं से हिसाब किताब मांग रही है. कुछ ऐसा ही देखने को मिला है बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सह बेतिया के सांसद संजय जायसवाल के साथ.   देश में 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं और बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव भी होने हैं ऐसे में अब आम जनता अपने नेताओं से हिसाब किताब मांग रही है. लोग अपने जन प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के बारे में पूछ रही है. कुछ ऐसा ही देखने को मिला है बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सह बेतिया के सांसद संजय जायसवाल के साथ. दरअसल, संजय जायसवाल आज बेतिया पहुंचे थे तो इस दौरान बंजरिया प्रखंड के ग्रामीणों ने बीजेपी सांसद को घेर लिया और उनपर सवालों की झड़ी लगाते हुए जमकर खरी खोटी सुनाई. इस दौरान संजय जायसवाल का विरोध उन्हें काला झंडा भी दिखाकर किया गया. बेतिया के बंजरिया प्रखंड की जनता को जब इस बात की जानकारी मिली कि सांसद उनके क्षेत्र से गुजरने वाले हैं तो लोग हाथों में बैनर पोस्टर और काला झंडा लेकर खड़े हो गए. उन्हें घेर लिया और उनसे क्षेत्र के लिए किए गाए काम का हिसाब मांगने लगे. लोगों का कहना था कि तीन-तीन बार उन्हें सांसद बनाया गया लेकिन उन्होंने क्षेत्र का विकास नहीं किया. उन्होने कहा कि संजय जायसवाल हमारे खानदानी नेता हैं, पहले उनके पिता जी को तीन बार सांसद बनाया गया था और अब इन्हें बनाया गया है इस हिसाब से 30 साल से सांसदी उनके घर में हैं लेकिन क्षेत्र में कोई भी काम नहीं हुआ है. आक्रोशित लोगों का कहना था कि ये लोग सिर्फ हिंदू मुसलमान करके वोट ले रहे हैं. जब ये जीत जाते हैं तो उनका दर्शन भी बड़ी मुश्किल से मिलता है. इनके संसदीय क्षेत्र में सड़कों का बुरा हाल है और खुद सांसद भी उसी सड़क से आते जाते हैं लेकिन सड़क नहीं बनवाते. लोगों ने हाथ में काला झंडा ले रखा था और सांसद के विरोध में नारे लिखे बैनर भी लिए थो. लोगों के आक्रोश को देखकर सांसद संजय जायसवाल भी दंग रह गए. लोगों के सवालों का संजय जायसवाल जवाब नहीं दे पाए. बताते चलें कि पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया प्रखंड के सिसवा गांव में बीजेपी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संजय जायसवाल पहुंचे थे तभी उनके वोटरों ने ही उन्हें घेर लिया और गो बैक एमपी संजय जायसवाल के नारे लगाने लगे. हालांकि, सांसद ने अपनी सफाई में किये गए कार्यो को गिनाया जरूर गया लेकिन नाराज लोग उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थे. काफी देर तक उन्हें क्षेत्र की जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ा. अंत में सांसद संजय जायसवाल द्वारा लोगों की समस्याएं जल्द ही सुलझाने का आश्वासन दिया गया तब जाकर लोग शांत हुए.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read