Bihar Sarkari Job: नीतीश सरकार ने निकाली बंपर भर्तियां, इन 45 विभागों में दी जाएगी नौकरी नीतीश सरकार ने युवाओं को जॉब की सौगात दी है. बिहार में 45 विभागो में बंपर भर्तियां जारी की गई है. प्रदेश में कुल 4 लाख 72 हजार और 976 पदों पर वैकेंसी जारी की जा रही है. बिहार में लोकसभा चुनाव के बाद सभी पार्टियां विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर चुकी है. लोकसभा चुनाव में एनडीए सरकार का प्रदर्शन प्रदेश में अच्छा रहा. वहीं, अब विधानसभा चुनाव में भी बहुमत हासिल करने के लिए नीतीश सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है. इसे लेकर जो भी वादे नीतीश सरकार ने चुनाव के समय जनता से किए थे, उसे पूरा करते दिख रहे हैं. प्रदेशभर में 45 विभागों में बंपर भर्तियां निकाली गई है. आपको बता दें कि बिहार में चुनावी रैलियों के दौरान एनडीए लगातार प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख नौकरियां देने का वादा कर रहे थे. अब जैसे ही लोकसभा चुनाव खत्म हो चुका है तो सरकार अपने वादों को पूरा करती नजर आ रही है. इसकी कवायद भी शुरू हो चुकी है. तेजस्वी लगातार लोकसभा के चुनावी रैलियों के दौरान रोजगार और बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर राज्य सरकार व केंद्र सरकार पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं. वहीं, अब तेजस्वी को जवाब देने के लिए नीतीश सरकार बेरोजगारी और रोजगार की सौगात प्रदेशवासियों को देने में जुट चुकी है. बिहार में होने जा रही है बंपर भर्तियां जानकारी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 4 लाख 72 हजार और 976 पदों पर वैकेंसी जारी करने जा रही है और जल्द ही इन पदों को लेकर नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. सबसे ज्यादा भर्तियां शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग में की जाएगी. सीएम नीतीश कुमार ने चुनावी रैलियों के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था. मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख नौकरी की बात कही थी. विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख नौकरी का वादा आपको बता दें कि बिहार सरकार ने प्रदेशभर में रिक्त पड़ी वैकेंसी को भरने में जुट चुकी है और इसे लेकर रिपोर्ट भी तैयार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग में 2 लाख से ज्यादा भर्तियां की जाएगी तो वहीं स्वास्थ्य विभाग में 65 हजार पदों पर वैकेंसी जारी की जा सकती है. इसके अलावा भी कई अन्य विभागों में खाली पदों के हिसाब से भर्तियां निकाली जाएगी.
Article Advertisement
Education
Bihar Sarkari Job: नीतीश सरकार ने निकाली बंपर भर्तियां, इन 45 विभागों में दी जाएगी नौकरी
Bihar Sarkari Job: नीतीश सरकार ने निकाली बंपर भर्तियां, इन 45 विभागों में दी जाएगी नौकरी नीतीश सरकार ने युवाओं को जॉब की सौगात दी है. बिहार में 45 विभागो में बंपर भर्तियां जारी की गई है. प्रदेश में कुल 4 लाख 72 हजार और 976 पदों पर वैकेंसी जारी की जा रही है. बिहार में लोकसभा चुनाव के बाद सभी पार्टिया

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
