लालू यादव ने हिना शहाब, ओसामा को जॉइन करवाई आरजेडी; तेजस्वी बोले- सांप्रदायिक ताकतों को भगाएंगे Bihar Politics: बिहार की राजनीति में मोहम्मद शहाबुद्दीन का परिवार आरजेडी के साथ फिर जुड़ गया है।
लोकसभा चुनाव में निर्दलीय लड़ीं मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी सिवान सीट से दूसरे स्थान पर थीं।
यहां से जेडीयू की उम्मीदवार विजयलक्ष्मी कुशवाहा जीती थीं, जबकि आरजेडी तीसरे नंबर पर रही।
Bihar Politics: RJD के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब रविवार को आरजेडी में शामिल हो गए।
वहीं उनकी मां हिना शहाब की भी पार्टी में वापसी हुई है।
राबड़ी आवास पर दोनों को पार्टी सुप्रीमो लालू यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
तेजस्वी यादव ने खुद हरी टोपी पहनाकर ओसामा शहाब का पार्टी में स्वागत किया।
ओसामा के आरजेडी जॉइन करने पर लालू यादव ने कहा कि ठीक है।
उनका स्वागत है।
ओसामा शहाब के आरजेडी ज्वॉइन करने के मामले पर लालू यादव ने कहा कि ओसामा का आरजेडी में स्वागत है।
मौके पर तेजस्वी ने कहा कि खुशी की बात है कि आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हिना शहाब और उनके बेटे को पार्टी जॉइन कराई।
बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने भी पार्टी जॉइन की है।
इससे सीवान के साथ-साथ बिहार में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
पार्टी का मुद्दा गरीबी का है, विकास का है।
लेकिन एनडीए और बीजेपी विकास नहीं, विनाश की बात करती है।
जबकि बिहार की जनता अमन चाहती है।
तो आज पार्टी को मजबूती मिली है, और हमलोग सांप्रदायिक ताकतों को भगाने का काम करेंगे।
इससे पहले शनिवार देर रात को ओसामा राबड़ी आवास पहुंचे, जहां उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की।
यह मुलाकात करीब 1 घंटे तक चली।
ओसामा करीब 3 महीने पहले मारपीट और गोलीबारी के मामले में जेल में बंद थे।
बेटे ओसामा के आरजेडी जॉइन करने के साथ ही हिना शहाब की भी घर वापसी हुई है।
लालू यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
2025 में होना है विधानसभा चुनाव बता दें कि अगले साल 2025 में बिहार में विधानसभा का चुनाव है।
ऐसे में ओसामा के पार्टी में शामिल होने से यह चर्चाएं तेज हो गई है कि क्या 2025 में तेजस्वी यादव ओसामा को टिकट देने की तैयारी में है।
क्या 2025 में वे विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे?
दोनों परिवार के बीच दिखी थी दूरी लालू प्रसाद यादव और दिवंगत नेता शहाबुद्दीन के रिश्ते अच्छे थे, लेकिन पूर्व सांसद के निधन के बाद दोनों ही परिवारों में काफी दूरियां आ गई थीं।
हाल के समय में पारिवारिक और राजनीतिक तौर पर ये दूरी और बढ़ी।
2024 के लोकसभा चुनाव में दोनों परिवारों में काफी तल्खी दिखी थी।
बागी तेवर अपनाते हुए हिना शहाब ने सीवान से लोकसभा चुनाव निर्दलीय लड़ा।
हालांकि वो हार गई थीं।
अब खबर है कि दोनों परिवारों के बीच जो दूरियां थीं, वह खत्म हो चुकी है।
शहाब के आरजेडी ज्वॉइन करने के मायने बता दें कि आरजेडी नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन की 1 मई 2021 को दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी।
शहाबुद्दीन की मौत के बाद बिहार में हुए 2024 के चुनावों में उनकी पत्नी हिना शहाब ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर सिवान से चुनाव लड़ा था।
हालांकि हिना को हार का सामना करना पड़ा।
इस सीट से आरजेडी ने अवध बिहारी चौधरी को मैदान में उतारा था।
इस सीट से जेडीयू की विजय लक्ष्मी देवी चुनाव जीत गई थीं।
जेडीयू की विजय लक्ष्मी को 3 लाख 86 हजार से ज्यादा वोट मिले थे।
वहीं हिना शहाब 2 लाख 93 हजार वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहीं थीं, आरजेडी के अवध बिहारी चौधरी को 1 लाख 98 हजार से ज्यादा वोट मिले थे।
अगर सिवान सीट पर हिना शहाब और आरजेडी के वोट को मिला दें तो यह जेडीयू उम्मीदवार से ज्यादा हो जाता है।
साफ है कि वोट बंटने से नीतीश कुमार का उम्मीदवार जीत गया।
साफ है कि आरजेडी और शहाबुद्दीन के परिवार के साथ आने से सिवान की राजनीति में दोनों की पकड़ मजबूत होगी और 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में मुस्लिम वोट बैंक आरजेडी के पक्ष में संगठित होगा।
Article Advertisement
Crime
लालू यादव ने हिना शहाब, ओसामा को जॉइन करवाई आरजेडी; तेजस्वी बोले- सांप्रदायिक ताकतों को भगाएंगे
लालू यादव ने हिना शहाब, ओसामा को जॉइन करवाई आरजेडी; तेजस्वी बोले- सांप्रदायिक ताकतों को भगाएंगे Bihar Politics: बिहार की राजनीति में मोहम्मद शहाबुद्दीन का परिवार आरजेडी के साथ फिर जुड़ गया है। लोकसभा चुनाव में निर्दलीय लड़ीं मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी सिवान सीट से दूसरे स्थान पर थीं। यहां से जेडीयू

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
