Video: तेजस्वी से डील या BJP से बगावत?
बेफिक्र चिराग पासवान का डांडिया वीडियो वायरल Bihar Politics: बिहार की सियासी फिजाओं में इन दिनों चिराग पासवान छाए हुए हैं।
उनकी पार्टी में बगावत और टूट की खबरें लगातार चर्चा में हैं।
इस बीच चिराग पासवान इन सब से दूर एक डांडिया नाइट में डांस करते नजर आए।
Chirag Paswan Dance Video Viral: बिहार की सियासी गलियों में इन दिनों चिराग पासवान से जुड़े कई सवाल है जो चर्चा का विषय बने हुए हैं।
क्या विधानसभा चुनाव से पहले चिराग और तेजस्वी में कोई डील हो गई है?
क्या बीजेपी चिराग के सांसदों काे तोड़ने की प्लानिंग कर रही है?
इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री और मोदी के हनुमान है लेकिन वे लगातार मोदी सरकार के फैसलों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
ऐसे में मजबूरन सरकार को बैकफुट पर जाना पड़ रहा है।
खबरें ये भी उड़ी कि बीजेपी और चिराग के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।
इस बीच चिराग के चाचा पशुपति पारस, अमित शाह से मिलने पहुंचे तो सामने आया कि बीजेपी अब चिराग के पर कतरने की तैयारी में है।
इसके बाद रही सही कसर आरजेडी ने पूरी कर दी आरजेडी ने कहा कि चिराग के 3 सांसद बीजेपी के संपर्क में है।
बीजेपी, चिराग पासवान की पार्टी को तोड़ने जा रही है।
ऐसे में इस प्रकार की राजनीतिक कयासबाजियों से चिराग पासवान की टेंशन बढ़ना लाजिमी है।
लेकिन लगता है कि चिराग पासवान अपनी पार्टी की टूट की खबरों से बेफिक्र है।
तभी पार्टी और खुद को लेकर मचे सियासी तूफान के बीच चिराग पासवान डांडिया खेलते नजर आए।
डांडिया नाइट में झूमते नजर आए चिराग बता दें कि देर शाम चिराग पासवान दिल्ली से सीधे अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर पहुंचे थे।
यहां कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर डांडिया नाइट का आयोजन किया गया था।
चिराग डांडिया नाइट में पहुंचे और डांस करने लगे।
ऐसे में चिराग पासवान के मस्ती वाले डांस को देखकर लगता नहीं कि वे खुद के या पार्टी में मचे सियासी बवाल को लेकर टेंशन में है।
चिराग ने बताया कि वे हाजीपुर में होने वाले इस आयोजन में हर साल आते हैं।
उन्होंने आयोजन को लेकर भी तारीफ की।
चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कोलकाता रेप मामले में सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा।
इसके साथ उन्होंने रेपिस्ट को आज के समय का दुशासन बता दिया।
Article Advertisement
Politics
Video: तेजस्वी से डील या BJP से बगावत? बेफिक्र चिराग पासवान का डांडिया वीडियो वायरल
Video: तेजस्वी से डील या BJP से बगावत? बेफिक्र चिराग पासवान का डांडिया वीडियो वायरल Bihar Politics: बिहार की सियासी फिजाओं में इन दिनों चिराग पासवान छाए हुए हैं। उनकी पार्टी में बगावत और टूट की खबरें लगातार चर्चा में हैं। इस बीच चिराग पासवान इन सब से दूर एक डांडिया नाइट में डांस करते नजर आए। Chirag

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
