अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर खाद 2070 किलो यूरिया जब्त, तस्कर गिरफ्तार: नेपाल भेजी जा रही थी खेप, गश्ती के दौरान एसएस...SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर 52 किलो गांजा पकड़ा: तस्कर खेप छोड़कर नेपाल भागे, मधुबनी पुलिस को सौंपा जाएगाCM सम्राट चौधरी का उमड़ा लिटरेचर प्रेम! बिहार में आयोजित होगा हिंदी साहित्य समागम, जुटेंगे देश भर के विद्वानUCC पर बिहार NDA में सियासी शीत युद्ध शुरू! अमित शाह से मिलेंगे संजय झा, इधर श्याम रजक ने खोला मोर्चाबिहार में यूसीसी लागू नहीं होगा : जदयूबिहार: बाढ़ के पानी में स्नान करना पड़ा भारी, दो सगे भाइयों की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातममेरा व्यक्तिगत क्या लाभ होगा? नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में बाढ़ को लेकर क्यों करने लगे ऐसी बात!'मैन-मेड और नेता-मेड डिजास्टर', गुस्से में पप्पू यादव किस बात को लेकर जा रहे हैं सुप्रीम कोर्ट?हरलाखी में 52 किलो गांजा बरामद: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, तस्कर नेपाल की ओर भागेबिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 14 सितंबर 2026: CM सम्राट का ऐलान, बाढ़ से स्थायी समाधान का प्रयास, शिवराज के नेतृत्व में बनेगी टीमहिंदी दिवस पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम; जुटेंगे साहित्यकारभारत-नेपाल सीमा पर खाद 2070 किलो यूरिया जब्त, तस्कर गिरफ्तार: नेपाल भेजी जा रही थी खेप, गश्ती के दौरान एसएस...SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर 52 किलो गांजा पकड़ा: तस्कर खेप छोड़कर नेपाल भागे, मधुबनी पुलिस को सौंपा जाएगाCM सम्राट चौधरी का उमड़ा लिटरेचर प्रेम! बिहार में आयोजित होगा हिंदी साहित्य समागम, जुटेंगे देश भर के विद्वानUCC पर बिहार NDA में सियासी शीत युद्ध शुरू! अमित शाह से मिलेंगे संजय झा, इधर श्याम रजक ने खोला मोर्चाबिहार में यूसीसी लागू नहीं होगा : जदयूबिहार: बाढ़ के पानी में स्नान करना पड़ा भारी, दो सगे भाइयों की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातममेरा व्यक्तिगत क्या लाभ होगा? नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में बाढ़ को लेकर क्यों करने लगे ऐसी बात!'मैन-मेड और नेता-मेड डिजास्टर', गुस्से में पप्पू यादव किस बात को लेकर जा रहे हैं सुप्रीम कोर्ट?हरलाखी में 52 किलो गांजा बरामद: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, तस्कर नेपाल की ओर भागेबिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 14 सितंबर 2026: CM सम्राट का ऐलान, बाढ़ से स्थायी समाधान का प्रयास, शिवराज के नेतृत्व में बनेगी टीमहिंदी दिवस पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम; जुटेंगे साहित्यकार

Article Advertisement

Politics

Bihar Politics: लालू की पटना वापसी पर सियासी घमासान, सम्राट चौधरी के बयान पर RJD-JDU का पलटवार

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज दोपहर 3:00 बजे पटना आ रहे हैं. पटना आने से पहले बिहार की सियासत तेज हो गई. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर विवादित बयान दे दिया. उसके बाद राष्ट्रीय जनता दल ने इसका विरोध करते हुए जोरदार हमला बोला है. राजद के प्रवक्ता एजाज अहम

Bihar Politics: लालू की पटना वापसी पर सियासी घमासान, सम्राट चौधरी के बयान पर RJD-JDU का पलटवार

Article Advertisement

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज दोपहर 3:00 बजे पटना आ रहे हैं. पटना आने से पहले बिहार की सियासत तेज हो गई. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर विवादित बयान दे दिया. उसके बाद राष्ट्रीय जनता दल ने इसका विरोध करते हुए जोरदार हमला बोला है. राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने जो बयान लालू प्रसाद यादव को लेकर दिया है यह अशोभनीय है. ऐसे बयान एक नेता के लिए देना कहीं से सही नहीं है. RJD का पलटवार एजाज अहमद ने कहा कि बौखलाहट और बेचैनी में इस तरीके का बयान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दे रहे हैं. वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना इससे साफ जाहिर है कि भारतीय जनता पार्टी की सोच कहां पहुंच गई है. भाजपा को ही पता है लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय के मजबूत योद्धा है और भारतीय जनता पार्टी को पता है कि लालू प्रसाद यादव विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए संकल्पित है. तेज प्रताप यादव का बयान   वहीं, इसको लेकर के तेज प्रताप यादव ने कहा है कि बहुत ही खुशी की बात है सामाजिक न्याय के जो भगवान हैं वह बिहार आ रहे हैं. तेज तेजस्वी आए बिहार में तो बीजेपी का सफाया हो गया. अब लालू जी बिहार में आएंगे तो केंद्र में बीजेपी का सफाया हो जाएगा.   JDU का जोरदार हमला वहीं, सम्राट चौधरी के बयान रक जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने जोरदार हमला करते हुए कहा कि भाजपा की यही संस्कार है. इस तरीके का बयान देना यह साफ दिख रहा है कि वह राजनीति में उन्हें क्या संस्कार मिले हैं. लालू प्रसाद यादव आ रहे हैं अच्छी बात है, वह आएंगे तो नीतीश कुमार की विपक्ष को गोलबंद कर रहे हैं उसमें और मजबूती मिलेगी. सम्राट चौधरी बड़ा बयान आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया था. चौधरी ने कहा था कि लालू प्रसाद यादव बिहार पटना रहे तो क्या उखाड़ जाएगा. सम्राट चौधरी ने कहा महागठबंधन के डायरेक्टर बाहर थे और एक्टर लोग यहां पर अपना अभिनय कर रहे थे यदि वह दिल्ली से आ ही जाएंगे तो क्या फर्क पड़ता है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read