मिशन 2024 को पूरा करने के लिए देश भर के विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में सीएम नीतीश कुमार जुटे हुए हैं. जहां कल मुख्यमंत्री ओडिशा दौरे पर थे और वहां के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की थी. वहीं, आज मुख्यमंत्री झारखंड के लिए रवाना होंगे जहां वो झारखंड के मुख्यमंत्री तथा झामुमो नेता हेमंत सोरेन से मुलाकत करेंगे. विपक्षी एकता को लेकर दोनों की मुलाकात हो रही है. आपको बता दें कि इससे पहले JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की थी. ढाई घंटे तक होगी दोनों की बातचीत ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात के बाद अब सीएम नीतीश कुमार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकत करेंगे. आपको बता दें कि शाम 4 बजे मुख्यमंत्री झारखंड पहुंचेंगे. बताया जा रहा है कि लगभग ढाई घंटे तक दोनों की बीच बातचीत होगी. जिसके बाद नीतीश कुमार शाम 6:30 बजे पटना वापस लौट आएंगे. वहीं, मुख्यमंत्री के साथ जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय झा भी मौजूद रहेंगे. जगह जगह लगाए गए पोस्टर दूसरी तिरफ जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने पटना में जनता की सरकार की वापसी को लेकर पोस्टर लगाए हैं. इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर है और 2024 चुनाव का जिक्र भी है. तस्वीरों के जरिए स्पष्ट हो रहा है कि जनता दल यूनाइटेड के नेता और कार्यकर्ता नीतीश कुमार को लेकर आश्वस्त हैं कि आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष विपक्ष के सबसे बड़े नेता के तौर पर नीतीश कुमार खड़े हो सकते हैं. पटना में पोस्टर के जरिए जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 2024 चुनाव के लिए मोदी के समक्ष सबसे बड़ा चेहरा घोषित कर दिया है.
Article Advertisement
Politics
ओडिशा के बाद अब झारखंड रवाना होंगे मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात
मिशन 2024 को पूरा करने के लिए देश भर के विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में सीएम नीतीश कुमार जुटे हुए हैं. जहां कल मुख्यमंत्री ओडिशा दौरे पर थे और वहां के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की थी. वहीं, आज मुख्यमंत्री झारखंड के लिए रवाना होंगे जहां वो झारखंड के मुख्यमंत्री तथा झामुमो नेता हेमंत सोरे

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
