‘अगर रेवेन्यू लाना है तो कोठा खोल दीजिए’; बिहार में शराबबंदी पर BJP नेता का विवादित बयान, मौतों पर बोले डिप्टी CM बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों पर प्रदेश की सियासत गरमा गई है।
मामले में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का बयान सामने आया है।
Dilip Jaiswal Reaction on Bihar Liquor Death: बिहार के सीवान और सारण जिलों के करीब 16 गांवों में जहरीली शराब से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।
वहीं इस मामले पर प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है।
भाजपा नेता लगातार बयानबाजी करके प्रदेश सरकार को निशाने पर ले रहे हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तो विवादास्पद बयान दे दिया है।
बिहार में जहरीली शराब से मौत पर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का बयान भी सामने आया है।
बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विवादित बयान जब दिलीप जायसवाल से पूछा गया कि क्या लोग शराबबंदी कानून खत्म करने की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि इससे सरकार को रेवेन्यू मिलेगा?
इसके जवाब में उन्होंने विवादास्पद बयान दे दिया और कहा है कि अगर पैसा और रेवेन्यू लाना है तो कोठा खोल दीजिए।
जो लोग शराबबंदी हटाने की बात कर रहे हैं, उनके शराब माफियाओं से सम्बन्ध हैं।
हम सरकार से मांग करते हैं कि इन संबंधों की जांच कराई जाए।
वहीं बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का बयान बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि शराब के धंधे से जो लोग जुड़े हैं, वे राष्ट्रीय जनता दल के लोग हैं।
शराब के धंधेबाजों को टिकट कौन देता है, राष्ट्रीय जनता दल देती है।
सरकार गंभीर है और सरकार कार्रवाई कर रही है।
किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।
सभी शराब माफियाओं पर कार्रवाई होगी।
जब मैं विपक्ष में था तो मैं इन चीजों पर सवाल उठता था।
उस समय तेजस्वी यादव कुछ नहीं बोलते थे।
हम उस समय की निंदा करते हैं और अभी भी जिस तरीके से मौत हो रही हैं, हम उसकी निंदा करते हैं, सरकार पूरे तरीके से कार्रवाई करेगी।
राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान जहरीली शराब से मौत पर राज्यसभा सांसद, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान आया है।
उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून तभी सफल हो सकता है, जब लोगों का सहयोग हो।
अकेले सरकार के बूते की बात नहीं है कि कानून को सफल हो।
उन्होंने लोगों को नसीहत दी कि वह शराब न पिएं।
यह गंभीर मामला है और जो मौत हुई हैं, वह बहुत दुखद हैं।
बिहार में जहरीली शराब से 44 लोगों की मौत बता दें कि बिहार मे जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।
सिवान में मृतकों की संख्या 29 पहुंच गई है।
सारण (छपरा) में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
गोपालगंज मे भी 2 लोगों की जान गई है।
अब तक कुल 44 लोगों की मौत हो चुकी है।
इनकी आंकड़ों की पुष्टि तीनों जिलों के प्रशासन भी कर चुके हैं।
सारण और सिवान में 17 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
1700 लीटर देसी शराब जब्त की गई है।
Article Advertisement
Crime
‘अगर रेवेन्यू लाना है तो कोठा खोल दीजिए’; बिहार में शराबबंदी पर BJP नेता का विवादित बयान, मौतों पर बोले डिप्टी CM
‘अगर रेवेन्यू लाना है तो कोठा खोल दीजिए’; बिहार में शराबबंदी पर BJP नेता का विवादित बयान, मौतों पर बोले डिप्टी CM बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों पर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। मामले में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और राज्यसभा सांसद उपेंद्र क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
