अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
9 किमी लंबी ट्रकों की कतार घटकर 6 किमी हुई: भैरहवा भंसार रात 1 बजे तक खुला तो 516 वाहनों की निकासी; CTD वाल...MLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातभारत-नेपाल सीमा पर 9.77 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB और कुआरी पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा, नेपा...BRICS में 'ब्रांड बिहार' का डंका! विदेशी मेहमानों को तोहफे में सत्तू और मखाना, मिथिला पेंटिंग्स ने जीता दिलबिहार MLC चुनाव को लेकर JDU के कैंडिडेट लगभग फाइनल, औपचारिक घोषणा बाकी, जानिए कौन-कौन नाम रेस मेंजाम से बेहाल सोनौली, मालवाहकों का बढ़ा दबावKhesari Lal Yadav: रउरा कहां बानी देवता... खेसारी लाल यादव की बिहार में बाढ की चिंता कम, मीडिया कवरेज की ज्यादा?'बिहार मॉडल' दे रहा बड़ा मैसेज, बिजली की बढ़ती मांग के बीच सोलर पर बड़ा दांव, 2.5 लाख गरीब घरों की छत बनेगी...Nitish Kumar: 'खरोंच नहीं लगने वाला', JDU में नए नाम के साथ ही क्यों होने लगी पार्टी में टूट की बात?Purnia: कोसी सीमांचल का पहला स्टूडियो, 1964 में हुई शुरुआत, इंग्लैंड में होती थी फोटो प्रिंट, दिलचस्प है इत...सोनौली सीमा पर कम हुआ मालवाहकों का दबाव, चीन का सामान भी पहुंच रहा नेपाल9 किमी लंबी ट्रकों की कतार घटकर 6 किमी हुई: भैरहवा भंसार रात 1 बजे तक खुला तो 516 वाहनों की निकासी; CTD वाल...MLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातभारत-नेपाल सीमा पर 9.77 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB और कुआरी पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा, नेपा...BRICS में 'ब्रांड बिहार' का डंका! विदेशी मेहमानों को तोहफे में सत्तू और मखाना, मिथिला पेंटिंग्स ने जीता दिलबिहार MLC चुनाव को लेकर JDU के कैंडिडेट लगभग फाइनल, औपचारिक घोषणा बाकी, जानिए कौन-कौन नाम रेस मेंजाम से बेहाल सोनौली, मालवाहकों का बढ़ा दबावKhesari Lal Yadav: रउरा कहां बानी देवता... खेसारी लाल यादव की बिहार में बाढ की चिंता कम, मीडिया कवरेज की ज्यादा?'बिहार मॉडल' दे रहा बड़ा मैसेज, बिजली की बढ़ती मांग के बीच सोलर पर बड़ा दांव, 2.5 लाख गरीब घरों की छत बनेगी...Nitish Kumar: 'खरोंच नहीं लगने वाला', JDU में नए नाम के साथ ही क्यों होने लगी पार्टी में टूट की बात?Purnia: कोसी सीमांचल का पहला स्टूडियो, 1964 में हुई शुरुआत, इंग्लैंड में होती थी फोटो प्रिंट, दिलचस्प है इत...सोनौली सीमा पर कम हुआ मालवाहकों का दबाव, चीन का सामान भी पहुंच रहा नेपाल

Article Advertisement

Politics

पैसे की लालच में दलित समाज बिहार में कर रहा है शराब की डिलीवरी, नीतीश के मंत्री ने दिया विवादित बयान

पैसे की लालच में दलित समाज बिहार में कर रहा है शराब की डिलीवरी, नीतीश के मंत्री ने दिया विवादित बयान बिहार के मंत्री रत्नेश सदा ने शराब तस्करी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दलित लोगों को पैसों का लालच देकर शराब तस्करी कराई जाती है. बिहार के मंत्री रत्नेश सदा ने सीतामढ़ी में एक कार्यक्रम

पैसे की लालच में दलित समाज बिहार में कर रहा है शराब की डिलीवरी, नीतीश के मंत्री ने दिया विवादित बयान

Article Advertisement

पैसे की लालच में दलित समाज बिहार में कर रहा है शराब की डिलीवरी, नीतीश के मंत्री ने दिया विवादित बयान बिहार के मंत्री रत्नेश सदा ने शराब तस्करी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दलित लोगों को पैसों का लालच देकर शराब तस्करी कराई जाती है. बिहार के मंत्री रत्नेश सदा ने सीतामढ़ी में एक कार्यक्रम के दौरान दलित समुदाय के लोगों को लेकर विवादित बयान दिया है. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि शराब तस्कर करने वाले दलित लोगों की गरीबी और अशिक्षित होने का फायदा उठाते हैं और पैसों का लालच देकर इनसे शराब तस्करी करवाते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि एससी\एसटी के लोग अवैध शराब तस्करी को लेकर बदनाम हैं. शराब माफिया लगातार इनकी गरीबी का फायदा उठा रहे हैं और इन्हें शराब तस्करी से जोड़ रहे हैं. जब गरीब लोग शराब तस्करी में पकड़े जाते हैं तो इन्हें सीधा जेल में डाल दिया जाता है और शराब तस्कर बच जाते हैं. 'पैसों की लालच में दलित कर रहे शराब की डिलीवरी' आगे बोलते हुए मंत्री जी ने कहा कि दलित समुदाय के लोग अशिक्षित होते हैं और शराब माफिया इनका फायदा उठा रहे हैं. बिहार में शराब की होम डिलिवरी हो रही है. इसमें दलित लोगों को पैसों का लालच देकर शामिल किया जाता है. रत्नेश सदा की बात करें तो वह खुद एक महादलित समुदाय से आते हैं और बिहार में जाने-माने दलित नेता हैं. यह पहली बार नहीं है जब बिहार में शराबों की तस्करी या होम डिलीवरी को लेकर किसी नेता ने बयान दिया हो. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी उठा चुके हैं शराब तस्करी का मुद्दा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी अकसर शराब तस्करी का मुद्दा उठाते रहेत हैं. मांझी ने हाल ही में यह दावा किया था कि प्रदेश में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी शराब का सेवन कर रहे हैं. प्रदेश में तीन बार शराब कानून में संशोधन किया जा चुका है. बता दें कि बिहार में 1 अप्रैल 2016 से शराबबंदी कानून लागू है. बावजूद इसके प्रदेशभर से अकसर शराब तस्करी की खबरें सामने आती रहती है. नीतीश सरकार ने महिलाओं की मांग पर इस कानून को राज्य में लागू किया था.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read