अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत से नेपाल स्मैक ले जा रहा युवक अररिया में गिरफ्तार, SSB और पुलिस ने दबोचाSuccess Story: UPSC Aspirants के लिए मिसाल हैं IAS दिव्या शक्ति, अब बिहार में मिली बड़ी जिम्मेदारीभारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी ने नशीले पदार्थ और हथियार जब्त किए, पांच लोग पकड़े गएBRICS Summit में भी छाया बिहार का सत्तू, जानिए क्यों इसे कहा जाता है देसी सुपरफूड9 किमी लंबी ट्रकों की कतार घटकर 6 किमी हुई: भैरहवा भंसार रात 1 बजे तक खुला तो 516 वाहनों की निकासी; CTD वाल...MLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातबिहार का ये बड़ा हाईवे डूबा पानी में! NH-80 पर सफर ठप्प, जानिए कहां जाने वालों को हो रही दिक्कतभारत-नेपाल सीमा पर 9.77 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB और कुआरी पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा, नेपा...अब दुनिया चखेगी बिहार का स्वाद, ब्रिक्स समिट की किट में शामिल हुए सत्तू और मखानानेपाल में बाढ़-भूस्खलन से सोनौली बॉर्डर पर 12 किमी जाम: कई दिन से फंसे मालवाहक, सड़क पर गुजार रहे रात-दिन; ...BRICS में 'ब्रांड बिहार' का डंका! विदेशी मेहमानों को तोहफे में सत्तू और मखाना, मिथिला पेंटिंग्स ने जीता दिलभारत से नेपाल स्मैक ले जा रहा युवक अररिया में गिरफ्तार, SSB और पुलिस ने दबोचाSuccess Story: UPSC Aspirants के लिए मिसाल हैं IAS दिव्या शक्ति, अब बिहार में मिली बड़ी जिम्मेदारीभारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी ने नशीले पदार्थ और हथियार जब्त किए, पांच लोग पकड़े गएBRICS Summit में भी छाया बिहार का सत्तू, जानिए क्यों इसे कहा जाता है देसी सुपरफूड9 किमी लंबी ट्रकों की कतार घटकर 6 किमी हुई: भैरहवा भंसार रात 1 बजे तक खुला तो 516 वाहनों की निकासी; CTD वाल...MLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातबिहार का ये बड़ा हाईवे डूबा पानी में! NH-80 पर सफर ठप्प, जानिए कहां जाने वालों को हो रही दिक्कतभारत-नेपाल सीमा पर 9.77 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB और कुआरी पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा, नेपा...अब दुनिया चखेगी बिहार का स्वाद, ब्रिक्स समिट की किट में शामिल हुए सत्तू और मखानानेपाल में बाढ़-भूस्खलन से सोनौली बॉर्डर पर 12 किमी जाम: कई दिन से फंसे मालवाहक, सड़क पर गुजार रहे रात-दिन; ...BRICS में 'ब्रांड बिहार' का डंका! विदेशी मेहमानों को तोहफे में सत्तू और मखाना, मिथिला पेंटिंग्स ने जीता दिल

Article Advertisement

Politics

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटे 2 लाख रुपए, वीडियो हुआ वायरल…

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटे 2 लाख रुपए, वीडियो हुआ वायरल… पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं. पप्पू यादव सोशल मीडिया पर इन दिनों छाए हुए हैं. उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें बाढ़ पीड़ितों के बीच पैसे बांटते स

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटे 2 लाख रुपए, वीडियो हुआ वायरल…

Article Advertisement

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटे 2 लाख रुपए, वीडियो हुआ वायरल… पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं. पप्पू यादव सोशल मीडिया पर इन दिनों छाए हुए हैं. उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें बाढ़ पीड़ितों के बीच पैसे बांटते सांसद दिख रहे हैं. पप्पू यादव ने रूपौली प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाके में 2 लाख रुपए नकद राशि का वितरण किया है. मुश्किल वक्त में सांसद से सहायता मिलने पर बाढ़ पीड़ित भी गदगद दिखे. सांसद ने उन्हें मुश्किल घड़ी में अकेला नहीं छोड़ने का आश्वासन भी दिया है. सांसद ने बाढ़ पीड़ितों के बीच पैसे बांटे पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर सांसद पैसे वितरण कर रहे हैं. सांसद गाड़ी में सवार हैं और एक बैग से पैसे निकालकर बाढ़ पी़ड़ितों के बीच बांट रहे हैं. उनके इस कदम की तारीफ भी लोग खूब कर रहे हें. दरअसल, पप्पू यादव पूर्णिया के रूपौली प्रखंड में बाढ़ पीड़ितों के बीच गए थे. सांसद ने बाढ़ प्रभावित जंगलटोला, बिंदटोली, टोपरा, बलिया और साधोपुर गांव का दौरा किया और वहां के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करके उनके बीच नकद राशि का वितरण किया. क्या बोले सांसद पप्पू यादव? बाढ़ पीड़ितों के बीच मौजूद पप्पू यादव ने कहा कि सरकार ने इन बाढ़ पीड़ितों को अपने हाल पर छोड़ दिया है. हम अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगेां के बीच खड़े हैं और बेटा होने का फर्ज निभा रहे हैं. सांसद ने पीड़ितों को आश्वासन भी दिया कि इस विपदा में वो उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगे. सांसद ने कहा कि कल फिर से 500 से अधिक घरों में राशन और अन्य जरूरी वस्तुओं का वितरण किया जाएगा. उन्होंने आमजनों और समाजसेवी संस्थाओं को भी एकजुट होने और पीड़ित परिवारों को मदद करने की अपील की. पहले भी आपदा में मदद करते रहे हैं पप्पू यादव गौरतलब है कि पप्पू यादव पहले भी कई बार आपदा में फंसे लोगों को आर्थिक मदद करते दिखे हैं. कोरोनाकाल में भी पप्पू यादव से जुड़े ऐसे वीडियो वायरल हुए थे जब पप्पू यादव राह चलते प्रवासी श्रमिकों को पैसे बांटते दिखे हैं. पटना में जलजमाव के बीच पानी में उतरकर कॉलोनी में फंसे लोगों के बीच सामान पहुंचाते भी पप्पू यादव को देखा गया है. वहीं पप्पू यादव बीमार लोगों को इलाज के लिए भी सहायता करते रहे हैं. जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी होती रहती है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read