औकात का धौंस दिखा रहे प्रशांत किशोर-बोले पप्पू यादव, झड़प का वीडियो वायरल Bihar Band : बिहार में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया है।
वहीं प्रशांत किशोर और छात्रों के बीच झड़प का वीडियो वायरल हो रहा है।
आज बिहार बंद का ऐलान किया गया है।
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 13 दिसंबर को हुई परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पटना में जबरदस्त बवाल हो रहा है।
30 दिसंबर को छात्रों ने बिहार बंद का आह्वान किया है।
आइसा ने छात्रों के समर्थन में बंद का ऐलान किया है।
वामदल नेता माले ने कहा है कि BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में 30 दिसंबर को संपूर्ण बिहार में चक्का जाम किया जाएगा।
बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं, जिन्हें भगाने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारों और लाठीचार्ज का सहारा लिया।
बताया गया कि पुलिस ने तब लाठीचार्ज किया जब छात्र मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे थे।
इससे पहले छात्र पटना के गांधी मैदान में एकत्रित हुए थे, जहां जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी छात्रों से मिलने पहुंचे थे।
यहां प्रशांत किशोर की छात्रों के साथ नोंकझोंक भी हुई, जिसका वीडियो शेयर कर सांसद पप्पू यादव ने पलटवार किया है।
इतना ही नहीं, प्रशांत किशोर पर केस भी दर्ज किया गया है।
प्रशांत किशोर-छात्रों के बीच झड़प प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने के लिए प्रशांत किशोर भी पहुंचे थे लेकिन इसके बाद छात्रों के साथ उनकी कहासुनी हो गई।
वीडियो में प्रशांत किशोर कह रहे हैं कि ये सभी नया नया नेता बन रहे हैं।
इस पर एक छात्र ने कहा कि नेता तो आप हैं।
इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि अभी हमसे कंबल मांगने आए थे।
इसके बाद प्रशांत किशोर और छात्रों के बीच बातचीत इतनी बिगड़ गई कि विरोध के बाद जन सुराज के संस्थापक को वहां से लौटना पड़ गया।
पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने वीडियो शेयर कर प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला है।
पप्पू यादव ने X पर लिखा है कि प्रशांत जी खुद नया नेता बने हैं, और छात्रों को धमका रहे हैं, अपनी औकात का धौंस दिखा रहे हैं।
आज जब धेले भर की चुनावी औक़ात नहीं है तो अहंकार टपक रहा है, छात्रों के सामने बड़ी बड़ी सरकार उड़ गई, आप क्या चीज हैं?
छात्र पुलिस से पिट रहे थे आप पीठ दिखा भाग गये, सवाल पूछने पर गाली?
जिला मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि प्रशासन की चेतावनी के बावजूद प्रदर्शनकारी गांधी मैदान में एकत्र हुए, पहले ही कहा गया था कि वहां कोई भी प्रदर्शन अनधिकृत माना जाएगा।
पुलिस ने 21 ज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें प्रशांत किशोर, उनकी पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती, शहर के शिक्षक रामान्शु मिश्रा और 600-700 अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं,इस पर आरोप है कि अनुमति न दिए जाने के बाद भी गांधी मैदान में छात्रों की सभा आयोजित की।
वहीं प्रशांत किशोर के खिलाफ छात्र और शिक्षक आक्रोशित हैं।
एक छात्र का कहना है कि प्रशांत किशोर चोर हैं।
अगर उन्हें आंदोलन का समर्थन करना था तो उन्हें यहीं रहना चाहिए था, वह केवल राजनीति करते हैं।
नीतीश कुमार की सरकार नहीं है बल्कि अफसरशाही है।
Article Advertisement
Education
औकात का धौंस दिखा रहे प्रशांत किशोर-बोले पप्पू यादव, झड़प का वीडियो वायरल
औकात का धौंस दिखा रहे प्रशांत किशोर-बोले पप्पू यादव, झड़प का वीडियो वायरल Bihar Band : बिहार में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया है। वहीं प्रशांत किशोर और छात्रों के बीच झड़प का वीडियो वायरल हो रहा है। आज बिहार बंद का ऐलान किया गया है

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15120 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15120 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
