अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैनुकसान भरपाई का कोई प्लान है क्या? रोहिणी आचार्य ने बाढ़ में बर्बाद हुई फसल पर पूछा सम्राट चौधरी सरकार से सवालअंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर नेपाली पल्लेदार से 2.40 लाख रुपये मिले: एसएसबी की रूटीन चेकिंग में पकड़ी गई नकदी ,...बिहार में PG मेडिकल स्टूडेंट्स को मिली बड़ी सौगात, अब हर महीने 92 हजार से 1.12 लाख तक मानदेय मिलेंगेभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ीसीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैनुकसान भरपाई का कोई प्लान है क्या? रोहिणी आचार्य ने बाढ़ में बर्बाद हुई फसल पर पूछा सम्राट चौधरी सरकार से सवालअंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर नेपाली पल्लेदार से 2.40 लाख रुपये मिले: एसएसबी की रूटीन चेकिंग में पकड़ी गई नकदी ,...बिहार में PG मेडिकल स्टूडेंट्स को मिली बड़ी सौगात, अब हर महीने 92 हजार से 1.12 लाख तक मानदेय मिलेंगेभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ी

Article Advertisement

Politics

‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ गाने पर BJP के कार्यक्रम में हंगामा, गायिका देवी ने मांगी माफी; क्यों हुआ विवाद?

‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ गाने पर BJP के कार्यक्रम में हंगामा, गायिका देवी ने मांगी माफी; क्यों हुआ विवाद? Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में भोजपुरी गायिका देवी के गीत पर बीजेपी के कार्यक्रम में हंगामा हो गया। देवी को मंच से ही माफी मांगनी पड़ी। इस मामले में लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर बीजेप

‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ गाने पर BJP के कार्यक्रम में हंगामा, गायिका देवी ने मांगी माफी; क्यों हुआ विवाद?

Article Advertisement

‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ गाने पर BJP के कार्यक्रम में हंगामा, गायिका देवी ने मांगी माफी; क्यों हुआ विवाद? Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में भोजपुरी गायिका देवी के गीत पर बीजेपी के कार्यक्रम में हंगामा हो गया। देवी को मंच से ही माफी मांगनी पड़ी। इस मामले में लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर बीजेपी को घेरा। विस्तार से पूरे मामले के बारे में जानते हैं। बिहार की राजधानी पटना के बापू सभागार में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती मनाई जा रही थी। मौके पर भोजपुरी की प्रसिद्ध गायिका देवी अपनी प्रस्तुति दे रही थीं। गायिका देवी ने जैसे ही ‘रघुपति राघव राजा राम’ गीत गाना शुरू किया, इस पर विवाद हो गया। ‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ जैसे ही देवी ने गुनगुनाया, भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मंच पर हंगामा बढ़ गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्टेज पर यह गीत नहीं गाया जाए। कार्यक्रम में शोर-शराबा मचने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्वनी चौबे और उनके बेटे शाश्वत चौबे ने बीचबचाव किया। मंच से अश्वनी चौबे ने कार्यकर्ताओं को जैसे-तैसे समझाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी रहा। इसके बाद भोजपुरी गायिका देवी को मंच से माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने कहा कि वे किसी को आहत करने के लिए यह गीत नहीं गा रही थीं। यदि किसी को कष्ट हुआ है तो उसके लिए माफी मांगती हैं। बाद में गायिका देवी ने यह गीत बीच में छोड़ दिया और दूसरा भजन गाने लगीं। कार्यक्रम के बाद कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती शताब्दी समारोह कार्यक्रम में इस प्रकार का गीत नहीं गाया जाना चाहिए था।   लालू यादव ने बीजेपी पर ली चुटकी अब इस मामले में बिहार की राजनीति गर्मा गई है। भाजपा के कार्यक्रम में हुए हंगामे पर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने चुटकी ली है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भाजपा को घेरा है। लालू प्रसाद यादव ने लिखा है कि पटना में कल गायिका देवी ने जब गांधी जी का भजन ‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम’ गाया तो नीतीश कुमार के साथी भाजपाइयों ने हंगामा खड़ा कर दिया। भजन से ओछी समझ के लोगों की भावनाएं आहत हो गईं। भजन गायिका देवी को माफी मांगनी पड़ी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read