IAS अधिकारी संजीव हंस और उनके करीबियों पर ED का एक्शन, 23.72 करोड़ की संपत्ति जब्त Bihar News: बिहार में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है।
ED ने IAS अधिकारी संजीव हंस और उनके कई करीबियों पर एक्शन लिया है।
इस दौरान यह कार्रवाई PMLA एक्ट 2002 के के तहत की गई है।
बिहार बिजली बोर्ड के पूर्व प्रबंध निदेशक संजीव हंस और उनके करीबियों पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है।
ईडी ने IAS अधिकारी संजीव हंस और करीबियों की 23.72 करोड़ रुपये की 7 संपत्तियों को जब्त किया है।
इनमें दिल्ली, जयपुर और नागपुर की प्रॉपर्टी शामिल हैं।
ED ने पीएमएलए कानून के तहत यह कार्रवाई की है।
फिलहाल हंस और उनके साथी बेऊर जेल में बंद हैं।
जबकि उनकी पत्नी से ईडी दो बार पूछताछ कर चुकी है।
करोड़ों की संपत्ती जब्त ईडी से मिली जानकारी के अनुसार जब्त सम्पत्तियों मे नागपुर की तीन जमीन दिल्ली का एक फ्लैट और जयपुर के तीन फ्लैट शामिल है।
ये सभी संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित आय से खरीदी गई थी।
ईडी ने संजीव हंस के अलावा उनके साथियों प्रवीण चौधरी, पुष्पराज बजाज और उनके परिवार के सदस्यो पर भी एक्शन लिया है।
आपको बता दें कि यह कार्रवाई PMLA 2002 के प्रावधानो के तहत की गई है।
संजीव हंस की पत्नी से हो चुकी है पूछताछ ईडी की टीम ने पिछले दिनों संजीव हंस की पत्नी मोना से भी पटना के ईडी ऑफिस मे कई घंटो तक पूछताछ की है।
मोना हंस से संजीव हंस की कई सम्पत्तियों के बारे मे पूछताछ की थी।
इसके अलावा ईडी की टीम ने दिल्ली गुड़गांव, कोलकाता, जयपुर और नागपुर मे भी संजीव हंस से जुड़े रिश्तेदारों और करीबियों के 13 ठिकानो पर छापेमारी की थी।
इस बीच ईडी ने सोमवार को पटना की पीएमएलए कोर्ट में संजीव हंस, पूर्व विधायक गुलाब यादव और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।
ईडी ने कोर्ट को जांच से जुड़े कई दस्तावेज, मोबाइल, लैपटॉप भी सौंपे हैं।
कोर्ट अब सुनवाई की तारीख तय करेगा और आरोपियों को समन भेजेगा।
आपको बता दें कि संजीव हंस पर मनी लांड्रिंग का आरोप है।
ED का कहना है कि हंस ने गैरकानूनी तरीके से पैसे कमाए और उसे प्रॉपर्टी में लगाया।
जेल में बंद हैं संजीव हंस ED ने संजीव हंस को 18 अक्टूबर को पटना से और गुलाब यादव को दिल्ली से गिरफ्तार किया था।
दोनों फिलहाल बेऊर जेल में बंद हैं।
संजीव हंस के घर हुई छापेमारी के दौरान लाखो रुपये की महंगी विदेशी घड़िया और देश के अलग अलग हिस्सों मे प्रॉपर्टी के बारे मे भी जानकारी मिली थी।
उन पर यह भी आरोप था की स्मार्ट मीटर वाली कंपनी से उन्हें महंगे तोहफे दिए थे।
संजीव हंस के खिलाफ मिले सबूत पांच बक्सों मे बंद हैं, जिन्हे ईडी ने कोर्ट को चार्जशिट के साथ सौंपा है।
इन पांच बक्से में मोबाइल, लैपटॉप, दस्तावेज और फाइलें कोर्ट को सौंपी हैं।
इनमें हंस और उनके साथियों के खिलाफ कई सबूत हैं।
ED का मानना है कि इन सबूतों के आधार पर कोर्ट हंस और उनके साथियों को सजा देगा।
ED इस मामले में आगे भी जांच जारी रखेगी।
माना जा रहा है कि इस मामले में और भी कई खुलासे हो सकते हैं।
ईडी की रिपोर्ट के आधार पर स्पेशल विजिलेन्स यूनिट ने संजीव हंस उनके बिजनेस पार्टनर पूर्व विधायक गुलाब यादव, दोनों की पत्नी समेत 8 लोगो के खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया है।
Article Advertisement
Crime
IAS अधिकारी संजीव हंस और उनके करीबियों पर ED का एक्शन, 23.72 करोड़ की संपत्ति जब्त
IAS अधिकारी संजीव हंस और उनके करीबियों पर ED का एक्शन, 23.72 करोड़ की संपत्ति जब्त Bihar News: बिहार में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने IAS अधिकारी संजीव हंस और उनके कई करीबियों पर एक्शन लिया है। इस दौरान यह कार्रवाई PMLA एक्ट 2002 के के तहत की गई है। बिहार बिजली बोर्ड के पूर्व प्रबंध निदेशक संजीव

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
