बिहार का लाल!
पेट में लगी गोली… सवारियों की जान बचाने कई किलोमीटर तक चलाई गाड़ी Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले में साहस और बहादुरी की एक घटना सामने आई है।
जहां पर एक जीप ड्राइवर के पेट में गोली लगने के बाद भी वह यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार गाड़ी चलाता रहा।
बिहार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर तिलक समारोह से लौट रहे लोगों पर फायरिंग की गई।
इस दौरान जीप ड्राइवर संतोष सिंह के पेट में गोली लग गई।
हैरानी की बात ये है कि इस हालत में भी संतोष लगातार कई किलोमीटर तक गाड़ी चलाता रहा।
जब उनको लगा कि अब सब यात्री सुरक्षित हैं उसके बाद ही उसने गाड़ी रोकी।
जानकारी के मुताबिक, हमला दो बाइक सवार बदमाशों ने किया।
तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा ये मामला बिहार के भोजपुर जिले का है, जहां पर साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए जीप ड्राइवर संतोष सिंह ने 14-15 लोगों की जान बचाई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के वक्त जीप में 14-15 लोग सवार थे, जो एक तिलक समारोह से लौट रहे थे।
तभी दो पर बाइक पर बदमाश आए और गोलियां चलानी शुरू कर दी।
इस हमले में एक गोली गाड़ी चला रहे ड्राइवर संतोष सिंह के पेट में जा लगी।
इसके बावजूद ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी, बल्कि किसी सुरक्षित जगह की तलाश में चलता रहा।
पुलिस ने बताया कि सिंह ने एक सुरक्षित जगह देखकर गाड़ी साइड में लगाई।
इसके बाद जीप में सवार यात्रियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
सर्जरी के बाद निकाली गोली हमले की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
सबसे पहले संतोष सिंह को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये घटना बुधवार और गुरुवार की आधी रात की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, आरा के एक अस्पताल में सर्जरी के बाद सिंह की गोली को निकाल दिया गया है।
जगदीशपुर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि ड्राइवर अब खतरे से बाहर हैं, लेकिन उन्हें कुछ और दिनों तक डॉक्टरों की देखरेख की जरूरत होगी।
किसने किया हमला?
एसडीपीओ ने बताया बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने उसी दिन इलाके में एक एक और वारदात को अंजाम दिया था।
उन्होंने बताया कि जांच में पुलिस की सहायता के लिए फोरेंसिक टीम भी काम कर रही है।
यात्रियों से जितनी जानकारी मिली पुलिस ने उसी के आधार पर आरोपियों के स्केच तैयार कराए हैं।
इसके अलावा पहचान के लिए गांव वालों की मदद भी ली जा रही है।
Article Advertisement
Crime
बिहार का लाल! पेट में लगी गोली… सवारियों की जान बचाने कई किलोमीटर तक चलाई गाड़ी
बिहार का लाल! पेट में लगी गोली… सवारियों की जान बचाने कई किलोमीटर तक चलाई गाड़ी Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले में साहस और बहादुरी की एक घटना सामने आई है। जहां पर एक जीप ड्राइवर के पेट में गोली लगने के बाद भी वह यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार गाड़ी चलाता रहा। बिहार से एक चौंकाने वाला माम

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
