अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैभारत-नेपाल की अभेद्य सुरक्षा को दोनों देशों में बनी सहमतिबिहार की कमान मुजफ्फरपुर के तैराक कुंदन के हाथबिहार रूट के लिए जल्द सफर पूरा कराएगी जनसाधारण एक्सप्रेसहरियाणा से बिहार जा रही 50 लाख की शराब, पकड़ी गईसीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैभारत-नेपाल की अभेद्य सुरक्षा को दोनों देशों में बनी सहमतिबिहार की कमान मुजफ्फरपुर के तैराक कुंदन के हाथबिहार रूट के लिए जल्द सफर पूरा कराएगी जनसाधारण एक्सप्रेसहरियाणा से बिहार जा रही 50 लाख की शराब, पकड़ी गई

Article Advertisement

Business

Bihar: ‘दीदी’ ने रोके आलू…मचा हाहाकार, आखिर सरकार कब करेगी समस्या का समाधान?

Bihar: ‘दीदी’ ने रोके आलू…मचा हाहाकार, आखिर सरकार कब करेगी समस्या का समाधान? Potato Shortage In Bihar: बिहार में इन दिनों आलू को लेकर हाहाकार मचा है, लेकिन सरकार इसको लेकर कोई भी कदम नहीं उठा रही है। Potato Shortage In Bihar : इन दिनों आलू को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। आलू की कीमतें सातवें आसमान पर है

Bihar: ‘दीदी’ ने रोके आलू…मचा हाहाकार, आखिर सरकार कब करेगी समस्या का समाधान?

Article Advertisement

Bihar: ‘दीदी’ ने रोके आलू…मचा हाहाकार, आखिर सरकार कब करेगी समस्या का समाधान? Potato Shortage In Bihar: बिहार में इन दिनों आलू को लेकर हाहाकार मचा है, लेकिन सरकार इसको लेकर कोई भी कदम नहीं उठा रही है। Potato Shortage In Bihar : इन दिनों आलू को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। आलू की कीमतें सातवें आसमान पर है, इससे गरीबों पर सीधा असर हो रहा है। आपको बता दें, बंगाल सरकार के तुगलकी फरमान की वजह से बिहार बंगाल सीमा से सटे किशनगंज में आलू प्याज व्यापारियों को भारी परेशानी हो रही है। सरकार ने बंगाल से आलू और प्याज बिहार ले जाने पर रोक लगा दी है। बिहार बंगाल सीमा के रामपुर चेकपोस्ट पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि बंगाल से बिहार आलू नहीं ले जाया जा सके। जिसकी वजह से किशनगंज में व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। आलू की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। गरीबों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। इसकी वजह पश्चिम बंगाल सरकार के आदेश पर आलू लदे गाड़ियों को बॉर्डर पार करने नहीं दिया जा रहा है। आलू की सप्लाई पर रोक लगा दी गई है। गौरतलब हो कि किशनगंज सीमा से सटे बंगाल के रामपुर में आलू प्याज की मंडी है, जहां से किशनगंज जिले में आलू प्याज की आपूर्ति होती है। 90 के दशक में बिहार बंगाल सीमा पर आलू व्यापारियों ने दुकान खोली थी और तब से व्यवसाई यहीं से कारोबार कर रहे हैं। इस फरमान के बाद व्यवसायी काफी परेशान हैं। आलू मंडी में दर्जनों गाड़ियां लोड होकर खड़ी हैं जिन्हें जिले के अलग अलग हिस्सों में जाना है, लेकिन इन्हें बॉर्डर पार करने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने लगाया बैरिकेड आलू व्यापारी संतोष ने बताया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा बुधवार सुबह से ही बैरिकेड लगा दिया गया है और गाड़ियों को वापस भेजा जा रहा है। व्यवसायी ने बताया कि अगर यह कंडीशन रही तो आलू प्याज के लिए किशनगंज में हाहाकार मचेगा। वहीं, दूर दराज से पहुंचे खरीदार भी परेशान हैं। ग्राहकों ने बताया कि अगर आलू प्याज नहीं जाने दिया जाएगा तो दाम में जाहिर सी बात है बढ़ोतरी होगी। गरीबों का हो रहा नुकसान पश्चिम बंगाल में आलू की रोक लगने से गरीबों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। क्योंकि आलू हर सब्जी के साथ इस्तेमाल होता है। इसलिए इसे खरीदना मजबूरी है, लेकिन कीमतें इतनी बढ़ रही हैं कि गरीबों के लिए इसे खरीद पाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में जरूरत है बिहार सरकार को तुरंत इस मामले पर संज्ञान लें, ताकि ग्राहकों और दुकानदारों की परेशानी को कम किया जा सके। वहीं, इस संबंध में जब चाकुलिया थाना के पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read