भागलपुर में तैरकर गंगा पार करने की होड़ में डूबा युवक, पूर्णिया में भी डूबने से कई लोगों की मौत भागलपुर में गंगा को तैरकर पार करने की होड़ में एक युवक नदी की तेज धार में ही समा गया. आसपास के जिलों में भी डूबने से कई लोगों की मौत हो गयी है. Bihar News: भागलपुर व आसपास के जिलों में बीते दो दिनों के अंदर डूबने की कई घटनाएं सामने आयीं. भागलपुर में दो युवकों को उनकी लापरवाही भारी पड़ी. गंगा तैरकर पार करने की बाजी लगाना उन्हें महंगा पड़ा और एक युवक गंगा की धार में समा गया. दूसरे की जान किसी तरह बचा ली गयी. वहीं दो सगे भाइयों की मौत तालाब में डूबने से हो गयी. जबकि पूर्णिया, बांका, मुंगेर में भी डूबने से मौत की घटना सामने आयी है. अररिया में भी दो सगे भाइयों की मौत डूबने से हो गयी. कुछ लोग अभी भी लापता हैं. तैराकी की होड़ में दो युवक डूबे, एक की बची जान भागलपुर सीढ़ी घाट पर रविवार की दोपहर करीब दो बजे स्नान करने के दौरान तैराकी की होड़ में दो युवक डूबने लगे, जहां एक की किसी तरह जान बची. दूसरा युवक डूब गया. डूबा युवक बिहपुर थाना क्षेत्र विक्रमपुर के गजेंद्र यादव उर्फ गाजो यादव का पुत्र शुभम कुमार (18) है. दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के पूर्व चार युवक सीढ़ी घाट पर स्नान कर रहे थे. शुभम कुमार व संतोष कुमार राय में नदी को पहले पार करने की होड़ लगी. दोनों युवक नदी में कूद पड़े और तैराकी शुरू की. बीच नदी में पहुंचते ही दोनों युवक डूबने लगे. सुधांशु किसी तरह तैर कर पानी से बाहर आ गया, लेकिन शुभम बाहर नही आ सका और वह नदी में डूब गया. उसका शव बरामद नहीं हो सका था. दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत भागलपुर के एकचारी थानाक्षेत्र खवासपुर के रमाकांत यादव के दोनों पुत्र शिवम कुमार(14) व अजित कुमार(13)की शुक्रवार की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. दोनों अपनी मां के साथ नानी के घर दुर्गापूजा देखने झारखंड के राजमहल स्थित कोठी बगीचा गये थे. वहां के बच्चों के साथ तालाब में दोनों भाई नहाने गये व गहरे पानी में चले गये. खोजबीन में उनके तालाब में डूबने का संदेश होने पर खोजबीन की गयी, तो दोनों का शव तालाब से निकाला गया.परिवार में इन दो भाइयों के अलावा एक बहन है. परिजनों का रो-रोक बुरा हाल है. रूपौली में नदी में डूबने से बालक की मौत पूर्णिया के रूपौली थानाक्षेत्र के डोभा गांव स्थित कारी कोसी नदी में किशोर की डूबकर मौत से पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई . इस संबंध में वार्ड पार्षद अनिरुद्ध मंडल ने बताया कि गांव के स्व श्याम देव शर्मा का पुत्र गुणसागर कुमार 12 वर्ष अपने ननिहाल डोभा गया हुआ था. वहीं पर बगल नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई . पानी से भरे गड्डे में डूबने से किशोरी की मौत पूर्णिया के अमौर थानाक्षेत्र में सड़क किनारे बाढ़ के पानी से भरे गड्डे में डूबने से एक 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई. घटना 11 अक्टूबर को अमौर कोल्हाटोली राज घाट ईंट भट्ठा के समीप हुई. मृतका गजाला रूही रंगरैया लालटोली गांव निवासी मो आफाक आलम की बेटी थी.मृतका के पिता आफाक आलम ने एक लिखित आवेदन अमौर थाना को दिया है. उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. चंपावती गांव में नदी में डूबने से महिला की मौत पूर्णिया के धमदाहा प्रखंड के चम्पावती गांव में लखीनजान नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका चूलीहा देवी (44) चम्पावती निवासी केलू ऋषि की पत्नी थी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला के शव को नदी से बाहर निकाला. इसके बाद ग्रामीणों ने सरसी थाना पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही सरसी थाना के थानाध्यक्ष मनीष कुमार चंद्र मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक महिला के परिजनों के अनुसार, चूलीहा देवी चम्पावती बाजार से सामान खरीदने की बात कहकर घर से निकली थी. कुछ समय बाद यह दुखद खबर आयी कि वह नदी में डूब गई है.
Article Advertisement
Business
भागलपुर में तैरकर गंगा पार करने की होड़ में डूबा युवक, पूर्णिया में भी डूबने से कई लोगों की मौत
भागलपुर में तैरकर गंगा पार करने की होड़ में डूबा युवक, पूर्णिया में भी डूबने से कई लोगों की मौत भागलपुर में गंगा को तैरकर पार करने की होड़ में एक युवक नदी की तेज धार में ही समा गया. आसपास के जिलों में भी डूबने से कई लोगों की मौत हो गयी है. Bihar News: भागलपुर व आसपास के जिलों में बीते दो दिनों के अं

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

Business
₹59,113 करोड़ की Net Worth दिखाकर मिला Loan, बाद में ₹31.79 करोड़ का दावा! Subhash Chandra पर CBI FIR

Business
भारत में Investment Boom के संकेत: Private निवेश 12% उछला, GDP 7.8%; क्या अब तेजी से बढ़ेंगी नौकरियां?

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
