बिहार में चुनाव से पहले यात्रा पर निकलेंगे एक और नेता, जानिए क्या है मकसद बिहार में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक और नेता यात्रा पर निकलने वाले हैं. प्रशांत किशोर, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के बाद अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ पर निकलेंगे. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की. उन्होंने कहा, “मैं 18 से 22 अक्टूबर तक यात्रा करूंगा. इस यात्रा का नाम ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ होगा. इस यात्रा के अंतर्गत, मैं हिंदुओं को जागरूक करूंगा, क्योंकि राहुल गांधी जैसे नेता हिंदुओं को जातियों के नाम पर बांटने की कोशिश करते हैं, जबकि मुसलमानों की जाति नहीं बताते हैं. ये लोग कोशिश करते हैं कि मुसलमानों का एकतरफा वोट अपने हिस्से में ले लें, इसलिए मैं अब हिंदुओं को यही संदेश देना चाहता हूं कि बंटोगे तो कटोगे, हम लोगों ने पाकिस्तान की स्थिति देख ली, बांग्लादेश की स्थिति देख ली. ऐसे अब हम सभी हिंदू भाइयों-बहनों के लिए समय आ चुका है कि हम एकजुट रहें, ताकि इन लोगों से लड़ सकें. अगर हम आपस में ही विभाजित हो जाएंगे, तो इन लोगों से लड़ना मुश्किल हो जाएगा.” जानिए यात्रा कार्यक्रम बीजेपी नेता गिरिराज सिंह 18 अक्टूबर को भागलपुर से यात्रा की शुरुआत करेंगे, फिर 19 अक्टूबर को कटिहार, 20 अक्टूबर को पूर्णिया, 21 अक्टूबर को अररिया, और 22 अक्टूबर को किशनगंज जाएंगे. बता दें कि जिन जिलों में बीजेपी नेता जायेंगे वो सभी मुस्लिम बहुल जिलें हैं. अगर बंटोगे तो कटोगे- गिरिराज सिंह केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “अगर बंटोगे, तो कटोगे, इसलिए मैं सभी हिंदू भाइयों से यही अपील करता हूं कि वे एकजुट रहें. हमने देख लिया है कि अलग होने का हश्र क्या होता है. लिहाजा हम सभी के लिए यही उचित रहेगा कि हम एकजुट रहें. हम सब जानते हैं कि आजादी के बाद देश के विभाजन के परिणामस्वरूप पाकिस्तान अस्तित्व में आया, जहां हिंदुओं के ऊपर बहुत अत्याचार हुए।
वहां हरिजनों को मारा गया. जबरन धर्मांतरण कराया गया.” हिंदुओं को जगाने का काम करूंगा-गिरिराज सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने कहा, “आज बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार को देखकर असहनीय पीड़ा हो रही है. इस बीच, भारत में भी कुछ ऐसे लोग सामने आएं, जिन्होंने यह कहने से कोई गुरेज नहीं किया कि भारत में भी बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा होगी. यह सुनने के बाद मुझे अत्यंत पीड़ा हुई. इसके बाद, मैंने फैसला किया कि मैं हिंदुओं को जगाने का काम करूं.”
Article Advertisement
Politics
बिहार में चुनाव से पहले यात्रा पर निकलेंगे एक और नेता, जानिए क्या है मकसद
बिहार में चुनाव से पहले यात्रा पर निकलेंगे एक और नेता, जानिए क्या है मकसद बिहार में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक और नेता यात्रा पर निकलने वाले हैं. प्रशांत किशोर, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के बाद अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ पर निकलेंगे. भारतीय जनता पार्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
